बस्तर की धरती से एक बड़ा संदेश सामने आया है. केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बस्तर पंडुम 2026 के समापन समारोह में साफ कहा कि जैसे ही नक्सलवाद पूरी तरह खत्म होगा, वैसे ही बस्तर में एडवेंचर टूरिज्म की शुरुआत की जाएगी. उन्होंने कहा कि बस्तर अब डर की पहचान से बाहर निकलकर विकास, संस्कृति और संभावनाओं की नई राह पर आगे बढ़ रहा है.
दरअसल, सोमवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह बस्तर संभाग मुख्यालय जगदलपुर पहुंचे. यहां उन्होंने ऐतिहासिक लालबाग मैदान में आयोजित तीन दिवसीय संभाग स्तरीय बस्तर पंडुम के समापन समारोह में शिरकत की. कार्यक्रम की शुरुआत उन्होंने दीप प्रज्ज्वलित कर की.