छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में साइबर ठगी के जरिए भोले-भाले लोगों को शिकार बनाने वाले दो शातिर ठगों को पुलिस ने नेपाल बार्डर से गिरफ्तार में सफलता पाई है. दोनों ठगों ने थाना प्रभाारी और जेल अधीक्षक बनकर लोगों को लाखों का चूना लगाया था. पीड़ितों की शिकायत के बाद पुलिस ने जाल बिछाया और दोनों ठगों को गिरफ्तार कर लिया है.
ठगों ने पीड़ित को भरोसा दिलाया कि वे उनके बेटे का नाम मामले से हटवा देंगे और जेल से छुड़ाने में मदद करेंगे और पीड़ित झांसे में आ गया और फोन-पे के माध्यम से 75 हजार रुपये ट्रांसफर कर दिए. जब सच्चाई सामने आई तो पीड़ित ने पुलिस से संपर्क किया. मामले को गंभीरता समझते हुए चौकी बसदेई पुलिस ने सितंबर 2025 में अज्ञात मोबाइल धारक के खिलाफ धारा 318(4) बीएनएस के तहत अपराध क्रमांक 497/25 दर्ज किया.