
दिल्ली। दिग्गज गायिका आशा भोसले को 11 मार्च को मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया था. 7 दशकों से अपनी आवाज का जादू बिखेरने वाली आशा ताई का 92 की उम्र में निधन हो गया. उनके बेटे आनंद ने खबर दी है कि राष्ट्रीय सम्मान के साथ शिवाजी पार्क में कल 4 बजे अंतिम संस्कार होगा.
आशा भोसले को कई अवॉर्ड से नवाजा गया. उन्हें 2008 में पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया था. 2000 में दादासाहेब फाल्के पुरस्कार दिया गया था. उन्हें दो बार नेशनल अवॉर्ड मिला. उन्हें 1981 और 1986 में सर्वश्रेष्ठ महिला प्लेबैक गायिका का अवॉर्ड मिला. इसके अलावा उन्हें 7 बार फिल्मफेयर पुरस्कार से सम्मानित किया गया. 1996 में फिल्म रंगीला के लिए उन्हें फिल्मफेयर स्पेशल अवॉर्ड मिला.
2001 में उन्हें फिल्मफेयर लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड से नवाजा गया. 2002 में फिल्म लगान के लिए IIFA Awards मिला. इसके अलावा उन्हें 1987 में नाइटिंगेल ऑफ एशिया अवॉर्ड मिला. 2000 में (दुबई) 9. सिंगर ऑफ द मिलेनियम और 2002 BBC लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड मिला.