BREAKING NEWS
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय करेंगे निःशुल्क भाषा शिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभबालको ने ‘वरदान’ अपार्टमेंट का किया उद्घाटन, युवा कर्मचारियों को मिला नया आवासबालको ने आपसी विश्वास, स्नेह और एकजुटता के पर्व रक्षाबंधन को धूमधाम से मनायाबालको की उत्तरोत्तर प्रगति में महिला इंजीनियरों की महत्वपूर्ण भूमिकाबालको के माध्यम से क्षेत्र का सर्वांगीण विकास हो रहा है: लखन लाल देवांगनबालको अपने सामुदायिक उत्तरदायित्व का कर रहा है बखूबी निर्वहन: मंत्री श्री देवांगनकार्पोरेट: वेदांता स्किल स्कूल से 13,000 से अधिक युवाओं को मिला आत्मनिर्भरता का नया आधारबालको ने मानसिक स्वास्थ्य एवं तनाव प्रबंधन पर किया जागरूकता कार्यक्रम का आयोजनदेश का सबसे बड़ा भंडार: सोनभद्र में एल्युमिनियम सिलिकेट, यूपी-झारखंड सीमा पर हैं छह ब्लॉक; 26% तक ग्रेड आंकारायगढ़ | फसल बुआई से पहले किसानों को बड़ा झटका, प्रति एकड़ 10 हजार रुपये तक बढ़ा खेती का खर्च - खेमराज नायकमोदी सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर भाजपा रोडोपाली मंडल की बैठक संपन्न, विश्व पर्यावरण दिवस पर हुआ पौधरोपणरायगढ़: नवतपा में मानव सेवा का अनूठा उदाहरण, बिप्र परिवार के 9 दिवसीय प्याऊ का हुआ समापनजन्मदिन विशेष: संकल्प शक्ति से वक्त का साँचा बदल देने वाला असाधारण व्यक्तित्व का धनी है ओपी चौधरीबालको ने विभिन्न वार्डों में सुनिश्चित की पेयजल आपूर्तिसेकेंडरी स्टील सेक्टर के लिए उभरता बड़ा अवसर : Induction Furnace रूट से प्राइमरी क्वालिटी स्टील बनाने की दिशा में नई पहल
BREAKING
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय करेंगे निःशुल्क भाषा शिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभबालको ने ‘वरदान’ अपार्टमेंट का किया उद्घाटन, युवा कर्मचारियों को मिला नया आवासबालको ने आपसी विश्वास, स्नेह और एकजुटता के पर्व रक्षाबंधन को धूमधाम से मनायाबालको की उत्तरोत्तर प्रगति में महिला इंजीनियरों की महत्वपूर्ण भूमिकाबालको के माध्यम से क्षेत्र का सर्वांगीण विकास हो रहा है: लखन लाल देवांगनबालको अपने सामुदायिक उत्तरदायित्व का कर रहा है बखूबी निर्वहन: मंत्री श्री देवांगनकार्पोरेट: वेदांता स्किल स्कूल से 13,000 से अधिक युवाओं को मिला आत्मनिर्भरता का नया आधारबालको ने मानसिक स्वास्थ्य एवं तनाव प्रबंधन पर किया जागरूकता कार्यक्रम का आयोजनदेश का सबसे बड़ा भंडार: सोनभद्र में एल्युमिनियम सिलिकेट, यूपी-झारखंड सीमा पर हैं छह ब्लॉक; 26% तक ग्रेड आंकारायगढ़ | फसल बुआई से पहले किसानों को बड़ा झटका, प्रति एकड़ 10 हजार रुपये तक बढ़ा खेती का खर्च – खेमराज नायकमोदी सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर भाजपा रोडोपाली मंडल की बैठक संपन्न, विश्व पर्यावरण दिवस पर हुआ पौधरोपणरायगढ़: नवतपा में मानव सेवा का अनूठा उदाहरण, बिप्र परिवार के 9 दिवसीय प्याऊ का हुआ समापन

सभी मेन्यू देखें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय करेंगे निःशुल्क भाषा शिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ
3 hours ago
बालको ने ‘वरदान’ अपार्टमेंट का किया उद्घाटन, युवा कर्मचारियों को मिला नया आवास
2 weeks ago
बालको ने आपसी विश्वास, स्नेह और एकजुटता के पर्व रक्षाबंधन को धूमधाम से मनाया
3 weeks ago
बालको की उत्तरोत्तर प्रगति में महिला इंजीनियरों की महत्वपूर्ण भूमिका
1 month ago
बालको के माध्यम से क्षेत्र का सर्वांगीण विकास हो रहा है: लखन लाल देवांगन
2 months ago

कोरबा: गंभीर सड़क हादसे में घायल युवक को मिला नया जीवन, एनकेएच में सफल ब्रेन सर्जरी

परिवार ने चिकित्सकों और अस्पताल प्रबंधन के प्रति आभार व्यक्त किया।

कोरबा। एनकेएच सुपर-स्पेशियलिटी हॉस्पिटल में चिकित्सकों की टीम ने एक गंभीर सड़क दुर्घटना में घायल युवक का जटिल ब्रेन ऑपरेशन सफलतापूर्वक कर उसे नया जीवन दिया। करीब 40 दिन तक चले इलाज और गहन निगरानी के बाद अब युवक पूरी तरह स्वस्थ होकर घर लौट चुका है।

जानकारी के अनुसार 20 वर्षीय ऋषि कुमार 16 जनवरी की शाम कसनिया ओवरब्रिज के पास सड़क हादसे का शिकार हो गया था। दोपहिया वाहन से जा रहे युवक की ट्रैक्टर से टक्कर हो गई, जिससे उसके सिर में गंभीर चोट आई। हादसे के बाद वह अचेत अवस्था में था और उसे उल्टी तथा कान-नाक से रक्तस्राव की शिकायत थी। प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए उसे एनकेएच अस्पताल रेफर किया गया।

अस्पताल पहुंचने पर जांच में युवक के मस्तिष्क में गंभीर चोटें पाई गईं। स्थिति अत्यंत नाजुक होने पर न्यूरोसर्जन डॉ. शिवानी के नेतृत्व में 17 जनवरी को आपातकालीन डिकम्प्रेसिव क्रेनियोटॉमी सर्जरी की गई। ऑपरेशन के दौरान मस्तिष्क में जमा लगभग 50 सीसी रक्त निकाला गया और फ्रैक्चर का उपचार किया गया। सर्जरी में एनेस्थीसिया विशेषज्ञ डॉ. रोहित मजूमदार एवं उनकी टीम ने सहयोग किया।

ऑपरेशन के बाद मरीज को आईसीयू में वेंटिलेटर सपोर्ट पर रखा गया। उपचार के दौरान सांस लेने में दिक्कत होने पर ट्रेकियोस्टॉमी भी करनी पड़ी। लगभग 40 दिन तक गहन उपचार और निरंतर निगरानी के बाद युवक की स्थिति में सुधार हुआ और उसे वार्ड में शिफ्ट किया गया। बाद में पूरी तरह स्वस्थ होने पर अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। परिजनों ने बताया कि एक समय उन्होंने उम्मीद छोड़ दी थी, लेकिन डॉक्टरों और नर्सिंग स्टाफ की लगातार मेहनत और देखभाल से युवक की जान बच सकी। स्वस्थ होकर घर लौटने पर परिवार ने चिकित्सकों और अस्पताल प्रबंधन के प्रति आभार व्यक्त किया।

Hariram Chaurasia

हरीराम चौरसिया, जिन्हें हिंदी पत्रकारिता के क्षेत्र में 34 से अधिक वर्षों का समृद्ध अनुभव है। वे देश के प्रतिष्ठित अखबार 'दैनिक जागरण' सहित अन्य कई प्रतिष्ठित मीडिया हाउस के साथ कार्य कर चुके हैं और निष्पक्ष एवं तथ्यपरक रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top