BREAKING NEWS
रायगढ़ | फसल बुआई से पहले किसानों को बड़ा झटका, प्रति एकड़ 10 हजार रुपये तक बढ़ा खेती का खर्च - खेमराज नायकमोदी सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर भाजपा रोडोपाली मंडल की बैठक संपन्न, विश्व पर्यावरण दिवस पर हुआ पौधरोपणरायगढ़: नवतपा में मानव सेवा का अनूठा उदाहरण, बिप्र परिवार के 9 दिवसीय प्याऊ का हुआ समापनजन्मदिन विशेष: संकल्प शक्ति से वक्त का साँचा बदल देने वाला असाधारण व्यक्तित्व का धनी है ओपी चौधरीबालको ने विभिन्न वार्डों में सुनिश्चित की पेयजल आपूर्तिसेकेंडरी स्टील सेक्टर के लिए उभरता बड़ा अवसर : Induction Furnace रूट से प्राइमरी क्वालिटी स्टील बनाने की दिशा में नई पहलकांग्रेस ने 13वीं पुण्यतिथि पर झीरम घाटी के शहीद नेताओं को अर्पित की भावभीनी श्रद्धांजलिईद-उल-अजहा (बकरीद) के पावन अवसर पर मुस्लिम समाज एवं प्रदेशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं: जयसिंह अग्रवाललखन लाल ने किया बालको कूलिंग टॉवर से रिस्दा पुल तक के नाली निर्माण का शिलान्यासरायगढ़ के जोगीडीपा में नगर पालिक निगम के नोटिस के बाद कांग्रेस पूरी तरह एक्टिव, 8 सदस्यीय जांच समिति गठितपूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी के पुण्यतिथि दिवस को जिला कांग्रेस कमेटी कोरबा ने आतंकवाद विरोध दिवस के रूप में मनायामहंगाई से त्रस्त जनता की आवाज बनी कांग्रेस, बालकोनगर में धरना-प्रदर्शनबढ़ती महंगाई, पेट्रोल, डीजल, गैस, उर्वरक, युरिया खाद की किल्‍लत और सोना खरीदी को लेकर दिए गए केंद्र सरकार के बयान के विरोध में कांग्रेस का आंदोलन हुआ तेज
BREAKING
रायगढ़ | फसल बुआई से पहले किसानों को बड़ा झटका, प्रति एकड़ 10 हजार रुपये तक बढ़ा खेती का खर्च – खेमराज नायकमोदी सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर भाजपा रोडोपाली मंडल की बैठक संपन्न, विश्व पर्यावरण दिवस पर हुआ पौधरोपणरायगढ़: नवतपा में मानव सेवा का अनूठा उदाहरण, बिप्र परिवार के 9 दिवसीय प्याऊ का हुआ समापनजन्मदिन विशेष: संकल्प शक्ति से वक्त का साँचा बदल देने वाला असाधारण व्यक्तित्व का धनी है ओपी चौधरीबालको ने विभिन्न वार्डों में सुनिश्चित की पेयजल आपूर्तिसेकेंडरी स्टील सेक्टर के लिए उभरता बड़ा अवसर : Induction Furnace रूट से प्राइमरी क्वालिटी स्टील बनाने की दिशा में नई पहलकांग्रेस ने 13वीं पुण्यतिथि पर झीरम घाटी के शहीद नेताओं को अर्पित की भावभीनी श्रद्धांजलिईद-उल-अजहा (बकरीद) के पावन अवसर पर मुस्लिम समाज एवं प्रदेशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं: जयसिंह अग्रवाललखन लाल ने किया बालको कूलिंग टॉवर से रिस्दा पुल तक के नाली निर्माण का शिलान्यासरायगढ़ के जोगीडीपा में नगर पालिक निगम के नोटिस के बाद कांग्रेस पूरी तरह एक्टिव, 8 सदस्यीय जांच समिति गठितपूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी के पुण्यतिथि दिवस को जिला कांग्रेस कमेटी कोरबा ने आतंकवाद विरोध दिवस के रूप में मनाया

सभी मेन्यू देखें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

रायगढ़ | फसल बुआई से पहले किसानों को बड़ा झटका, प्रति एकड़ 10 हजार रुपये तक बढ़ा खेती का खर्च – खेमराज नायक
2 weeks ago
मोदी सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर भाजपा रोडोपाली मंडल की बैठक संपन्न, विश्व पर्यावरण दिवस पर हुआ पौधरोपण
2 weeks ago
रायगढ़: नवतपा में मानव सेवा का अनूठा उदाहरण, बिप्र परिवार के 9 दिवसीय प्याऊ का हुआ समापन
2 weeks ago
जन्मदिन विशेष: संकल्प शक्ति से वक्त का साँचा बदल देने वाला असाधारण व्यक्तित्व का धनी है ओपी चौधरी
3 weeks ago
बालको ने विभिन्न वार्डों में सुनिश्चित की पेयजल आपूर्ति
3 weeks ago

रायगढ़: नवतपा में मानव सेवा का अनूठा उदाहरण, बिप्र परिवार के 9 दिवसीय प्याऊ का हुआ समापन

कार्यक्रम की विशेषता यह रही कि इसमें बिप्र समाज के अनेक सदस्यों ने स्वयं उपस्थित होकर श्रमदान किया तथा राहगीरों को अपने हाथों से शीतल पेय वितरित किए।

रायगढ़ । भीषण गर्मी और नवतपा की तपिश के बीच राहगीरों को राहत पहुंचाने के उद्देश्य से बिप्र परिवार द्वारा होटल श्रेष्ठ के पास संचालित 9 दिवसीय प्याऊ एवं शीतल पेय वितरण कार्यक्रम का आज सफलतापूर्वक समापन हो गया। संस्था के अध्यक्ष सुरेश कुमार दुबे के नेतृत्व में आयोजित इस सेवा अभियान ने नौ दिनों तक हजारों राहगीरों, श्रमिकों, वाहन चालकों और आम नागरिकों को गर्मी से राहत प्रदान की।

नवतपा के दौरान लगातार बढ़ते तापमान को देखते हुए बिप्र परिवार ने 27 मई से 4 जून तक विशेष शीतल पेय वितरण कार्यक्रम आयोजित किया। इस दौरान प्रतिदिन अलग-अलग प्रकार के शीतल एवं स्वास्थ्यवर्धक पेय पदार्थों का वितरण किया गया। कार्यक्रम के पहले दिन 27 मई को गुड़ एवं शीतल जल, 28 मई को आम पना, 29 मई को शीतल मधुर लस्सी, 30 मई को गुरुजी ठंडई, 31 मई को पुनः शीतल मधुर लस्सी, 1 जून को शुद्ध शीतल छांछ, 2 जून को शुद्ध शीतल नींबू-चीनी शरबत तथा 3 एवं 4 जून को गुड़ और शीतल जल का वितरण किया गया।

कार्यक्रम की विशेषता यह रही कि इसमें बिप्र समाज के अनेक सदस्यों ने स्वयं उपस्थित होकर श्रमदान किया तथा राहगीरों को अपने हाथों से शीतल पेय वितरित किए। सेवा कार्य में भानु प्रताप मिश्र, अनुदीप मिश्रा, विनय मिश्रा, इंद्र कुमार मिश्रा, अवधमनी तिवारी, पिंटू दुबे, अनिल दुबे, रजत मिश्रा, लक्ष्मीकांत पाण्डेय, अजय तिवारी, जगदीश शरण द्विवेदी, अनुज शुक्ला, अजय कुमार तिवारी, चंद्रशेखर पाण्डेय, संतोष झा, गणेश द्विवेदी, संजय पाण्डेय, विनय दुबे, राजकुमार मिश्रा, मिथिलेश पाण्डेय, गिरी बाबा, बाबा शर्मा सहित अनेक विप्र बंधुओं ने सक्रिय सहभागिता निभाई।

समापन अवसर पर उपस्थितजनों ने कहा कि भीषण गर्मी में प्यासे व्यक्ति को पानी पिलाना सबसे बड़ा पुण्य कार्य माना गया है। बिप्र परिवार ने इसी भावना को आत्मसात करते हुए पूरे नौ दिनों तक निःस्वार्थ भाव से जनसेवा का कार्य किया। राहगीरों ने भी इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि गर्मी के दिनों में इस प्रकार के सेवा कार्य समाज में मानवता और सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना को मजबूत करते हैं।

संस्था के अध्यक्ष सुरेश कुमार दुबे ने सभी सहयोगियों एवं श्रमदान करने वाले विप्र बंधुओं के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि समाज की सेवा ही संगठन का मुख्य उद्देश्य है। उन्होंने कहा कि बिप्र परिवार भविष्य में भी इसी प्रकार के जनहितकारी एवं सामाजिक सेवा कार्यों का आयोजन करता रहेगा। नौ दिनों तक चले इस सेवा अभियान ने न केवल राहगीरों को राहत पहुंचाई, बल्कि समाज में परोपकार, सहयोग और मानव सेवा का एक प्रेरणादायी संदेश भी दिया।

Hariram Chaurasia

हरीराम चौरसिया, जिन्हें हिंदी पत्रकारिता के क्षेत्र में 34 से अधिक वर्षों का समृद्ध अनुभव है। वे देश के प्रतिष्ठित अखबार 'दैनिक जागरण' सहित अन्य कई प्रतिष्ठित मीडिया हाउस के साथ कार्य कर चुके हैं और निष्पक्ष एवं तथ्यपरक रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top