BREAKING NEWS
बालको ने किया सेफ्टी पार्क का उद्घाटन, 5,000 लोगों तक पहुंचा जागरूकता अभियानउद्योग मंत्री ने अपने जन्म दिवस पर लघु व्यवसायियों को दी आनंद बाजार वेंडिंग जोन की सौगात, रोड साईट व्यवसाय करने वाले छोटे व्यवसायियों को मिली स्थाई दुकानें, अब हटाये जाने का डर नहींसुरों की मल्लिका आशा भोसले का 92 की उम्र में निधन, कल होगा अंतिम संस्कारभारत सरकार द्वारा आयोजित जनगणना 2027 के अंतर्गत प्रथम चरण में छत्तीसगढ़ राज्य में मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना 01 मई से 30 मई 2026 तकज्वाइंट रिप्लेसमेंट सर्जरी से मिलती है बेहतर जीवन गुणवत्ता : डॉ. विपिन चंद्र त्यागीउद्योग तथा श्रम विभाग के आपसी समन्वय से संवर रहा है - छत्तीसगढ़वेदांता एल्युमीनियम ने झारसुगुडा में एल्युमीनियम पार्क के लिए डाउन-स्ट्रीम ग्राहकों के साथ रणनीतिक समझौता ज्ञापन पर किए हस्ताक्षरNKH कोरबा में मेदांता के जॉइंट रिप्लेसमेंट सर्जन डॉ. त्यागी 11 और 12 अप्रैल को रहेंगे उपलब्धसंपूर्णता अभियान के संकेतकों को शत-प्रतिशत संतृप्त करें: सीईओ जिला पंचायतLPG Booking Rules: LPG गैस बुकिंग के नियमों में बदलाव, आज ही करें ये काम, नहीं तो नहीं मिलेगा सिलेंडरभारतीय कम्युनिस्ट पार्टी बालकोनगर क्षेत्र में बुरी तरह से जर्जर हो चुके गहरे गड्ढों से आच्छादित मुख्य सड़क के अविलंब सुधार और व्याप्त अन्य जनसमस्याओं के निराकरण को लेकर शीघ्र करेगी वृहद जन आंदोलन की शुरुआतबालको की पहल से मूंगफली बनी किसानों की आय बढ़ाने का सशक्त माध्यमछत्तीसगढ़ के खनिज राजस्व में 14 प्रतिशत की उल्लेखनीय वृद्धि : वर्ष 2025–26 में ₹16,625 करोड़ की प्राप्तिराजधानी रायपुर में इस साल बनेंगे 4 फ्लाईओवर्स: अरूण सावजिले में मनरेगा के तहत 'नवा तरिया आय के जरिया' अभियान शुरू, सीईओ ने मनरेगा, एनआरएलएम एवं लाइन विभागों की ली समीक्षा बैठक
BREAKING
बालको ने किया सेफ्टी पार्क का उद्घाटन, 5,000 लोगों तक पहुंचा जागरूकता अभियानउद्योग मंत्री ने अपने जन्म दिवस पर लघु व्यवसायियों को दी आनंद बाजार वेंडिंग जोन की सौगात, रोड साईट व्यवसाय करने वाले छोटे व्यवसायियों को मिली स्थाई दुकानें, अब हटाये जाने का डर नहींसुरों की मल्लिका आशा भोसले का 92 की उम्र में निधन, कल होगा अंतिम संस्कारभारत सरकार द्वारा आयोजित जनगणना 2027 के अंतर्गत प्रथम चरण में छत्तीसगढ़ राज्य में मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना 01 मई से 30 मई 2026 तकज्वाइंट रिप्लेसमेंट सर्जरी से मिलती है बेहतर जीवन गुणवत्ता : डॉ. विपिन चंद्र त्यागीउद्योग तथा श्रम विभाग के आपसी समन्वय से संवर रहा है – छत्तीसगढ़वेदांता एल्युमीनियम ने झारसुगुडा में एल्युमीनियम पार्क के लिए डाउन-स्ट्रीम ग्राहकों के साथ रणनीतिक समझौता ज्ञापन पर किए हस्ताक्षरNKH कोरबा में मेदांता के जॉइंट रिप्लेसमेंट सर्जन डॉ. त्यागी 11 और 12 अप्रैल को रहेंगे उपलब्धसंपूर्णता अभियान के संकेतकों को शत-प्रतिशत संतृप्त करें: सीईओ जिला पंचायतLPG Booking Rules: LPG गैस बुकिंग के नियमों में बदलाव, आज ही करें ये काम, नहीं तो नहीं मिलेगा सिलेंडरभारतीय कम्युनिस्ट पार्टी बालकोनगर क्षेत्र में बुरी तरह से जर्जर हो चुके गहरे गड्ढों से आच्छादित मुख्य सड़क के अविलंब सुधार और व्याप्त अन्य जनसमस्याओं के निराकरण को लेकर शीघ्र करेगी वृहद जन आंदोलन की शुरुआतबालको की पहल से मूंगफली बनी किसानों की आय बढ़ाने का सशक्त माध्यम

सभी मेन्यू देखें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

बालको ने किया सेफ्टी पार्क का उद्घाटन, 5,000 लोगों तक पहुंचा जागरूकता अभियान
15 hours ago
उद्योग मंत्री ने अपने जन्म दिवस पर लघु व्यवसायियों को दी आनंद बाजार वेंडिंग जोन की सौगात, रोड साईट व्यवसाय करने वाले छोटे व्यवसायियों को मिली स्थाई दुकानें, अब हटाये जाने का डर नहीं
23 hours ago
सुरों की मल्लिका आशा भोसले का 92 की उम्र में निधन, कल होगा अंतिम संस्कार
2 days ago
भारत सरकार द्वारा आयोजित जनगणना 2027 के अंतर्गत प्रथम चरण में छत्तीसगढ़ राज्य में मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना 01 मई से 30 मई 2026 तक
2 days ago
ज्वाइंट रिप्लेसमेंट सर्जरी से मिलती है बेहतर जीवन गुणवत्ता : डॉ. विपिन चंद्र त्यागी
2 days ago

कोरबा: अब संपूर्ण न्यूरो केयर एक ही छत के नीचे, NKH में शुरू हुई एंडोस्कोपिक स्पाइन सर्जरी

अस्पताल के डायरेक्टर डॉ. एस. चंदानी ने बताया कि न्यूरो संबंधी बीमारियों के इलाज के लिए अब कोरबा के मरीजों को बड़े शहरों की ओर जाने की आवश्यकता नहीं है। एनकेएच में ही उच्चस्तरीय उपचार मिलने से मरीजों और उनके परिजनों के समय, खर्च और परेशानी तीनों में कमी आ रही है।

कोरबा। जिले के प्रमुख सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल न्यू कोरबा हॉस्पिटल में स्वास्थ्य सेवाओं का दायरा लगातार बढ़ाया जा रहा है। इसी क्रम में अस्पताल के न्यूरो केयर विभाग को और मजबूत करते हुए अब न्यूरोलॉजी, न्यूरोसर्जरी, न्यूरो-साइकेट्री और न्यूरो फिजियोथैरेपी की संपूर्ण सुविधाएं एक ही छत के नीचे उपलब्ध कराई जा रही हैं। इससे नसों से जुड़ी गंभीर बीमारियों से जूझ रहे मरीजों को बड़ी राहत मिल रही है।

अस्पताल में न्यूरोसर्जन डॉ. शिवानी द्वारा अत्याधुनिक मिनिमली इनवेसिव (दूरबीन) तकनीक से स्पाइन सर्जरी की सुविधा भी शुरू की गई है। इस तकनीक के माध्यम से बिना बड़े चीरे के रीढ़ की हड्डी का ऑपरेशन किया जा रहा है, जिससे मरीज को कम दर्द होता है और सर्जरी के बाद कुछ ही दिनों में मरीज को डिस्चार्ज भी कर दिया जाता है। अस्पताल में 24 घंटे आपातकालीन सेवा भी उपलब्ध है, जहां देर रात गंभीर मरीज आने पर भी विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम तत्काल उपचार शुरू कर देती है।

अस्पताल के डायरेक्टर डॉ. एस. चंदानी ने बताया कि न्यूरो संबंधी बीमारियों के इलाज के लिए अब कोरबा के मरीजों को बड़े शहरों की ओर जाने की आवश्यकता नहीं है। एनकेएच में ही उच्चस्तरीय उपचार मिलने से मरीजों और उनके परिजनों के समय, खर्च और परेशानी तीनों में कमी आ रही है।

न्यू कोरबा हॉस्पिटल (NKH) में पहली बार एंडोस्कोपिक स्पाइन सर्जरी की सुविधा शुरू की गई है। इस आधुनिक तकनीक में दूरबीन की सहायता से रीढ़ की हड्डी का ऑपरेशन किया जाता है, जिससे मरीज को कम दर्द, कम समय में रिकवरी और जल्दी सामान्य जीवन में लौटने का लाभ मिलता है।

अस्पताल में आयुष्मान कार्ड के अलावा सभी प्रमुख निजी हेल्थ कार्ड और बीमा योजनाएं भी स्वीकार की जाती हैं, जिससे मरीजों को आर्थिक राहत मिलती है।

अहमदाबाद की अनुभवी मनोरोग विशेषज्ञ डॉ. रजनी वर्मा द्वारा मानसिक स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याओं का आधुनिक और प्रभावी इलाज संभव हो रहा है। जिलों के मरीजों के लिए भी काफी लाभकारी साबित हो रही है।

अक्सर दिमाग और नसों से जुड़ी बीमारियों में न्यूरोलॉजी, न्यूरोसर्जरी, न्यूरो-साइकेट्रिक और फिजियोथैरेपी को एक ही समझ लिया जाता है, जबकि ये चारों अलग-अलग चिकित्सा विशेषज्ञताएँ हैं और प्रत्येक की भूमिका अलग होती है।

न्यूरोलॉजी दिमाग, रीढ़ की हड्डी और नसों से जुड़ी बीमारियों का बिना ऑपरेशन इलाज करने वाली चिकित्सा शाखा है। न्यूरोलॉजिस्ट रोग की पहचान कर दवाओं के माध्यम से उपचार करते हैं। सरल शब्दों में, नसों की बीमारी का दवा से इलाज न्यूरोलॉजी में किया जाता है।

न्यूरोसर्जरी उन रोगों का इलाज करती है, जिनमें सर्जरी की आवश्यकता होती है। न्यूरोसर्जन दिमाग और रीढ़ की हड्डी की सर्जरी करते हैं। ब्रेन ट्यूमर, सिर की गंभीर चोट, ब्रेन ब्लीड, स्लिप डिस्क, स्पाइनल स्टेनोसिस, स्ट्रोक में खून का थक्का निकालना, ट्राइजेमिनल न्यूराल्जिया, हाइड्रोसेफेलस और एन्यूरिज्म जैसी जटिल समस्याओं का सर्जिकल उपचार इसी विभाग में किया जाता है। न्यूरो-साइकेट्रिक उस क्षेत्र में काम करते हैं जहाँ ऐसी मानसिक बीमारियां जिनका कारण मस्तिष्क की शारीरिक खराबी (brain disease) हो, जैसे व्यवहार में अचानक बदलाव, डिमेंशिया के साथ व्यवहारिक लक्षण, मिर्गी के साथ मनोविकृति (psychosis), या स्ट्रोक के बाद अवसाद (depression) को ठीक करता है। फिजियोथैरेपी बीमारी या सर्जरी के बाद मरीज को दोबारा सामान्य जीवन में लौटाने में मदद करती है। फिजियोथैरेपिस्ट व्यायाम और विशेष थेरेपी के माध्यम से ताकत, संतुलन और चलने-फिरने की क्षमता बढ़ाते हैं। न्यूरोसर्जरी के बाद तथा मांसपेशियों की कमजोरी के मामलों में फिजियोथैरेपी बेहद जरूरी होती है। सरल भाषा में कहें तो न्यूरोलॉजिस्ट दवा से इलाज करते हैं, न्यूरोसर्जन सर्जरी करते हैं, न्यूरो-साइकेट्रिक मानसिक स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याओं को दूर करती है और फिजियोथैरेपिस्ट मरीज को फिर से सामान्य चलने-फिरने लायक बनाते हैं।

Hariram Chaurasia

हरीराम चौरसिया, जिन्हें हिंदी पत्रकारिता के क्षेत्र में 34 से अधिक वर्षों का समृद्ध अनुभव है। वे देश के प्रतिष्ठित अखबार 'दैनिक जागरण' सहित अन्य कई प्रतिष्ठित मीडिया हाउस के साथ कार्य कर चुके हैं और निष्पक्ष एवं तथ्यपरक रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top