BREAKING NEWS
रायगढ़ | फसल बुआई से पहले किसानों को बड़ा झटका, प्रति एकड़ 10 हजार रुपये तक बढ़ा खेती का खर्च - खेमराज नायकमोदी सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर भाजपा रोडोपाली मंडल की बैठक संपन्न, विश्व पर्यावरण दिवस पर हुआ पौधरोपणरायगढ़: नवतपा में मानव सेवा का अनूठा उदाहरण, बिप्र परिवार के 9 दिवसीय प्याऊ का हुआ समापनजन्मदिन विशेष: संकल्प शक्ति से वक्त का साँचा बदल देने वाला असाधारण व्यक्तित्व का धनी है ओपी चौधरीबालको ने विभिन्न वार्डों में सुनिश्चित की पेयजल आपूर्तिसेकेंडरी स्टील सेक्टर के लिए उभरता बड़ा अवसर : Induction Furnace रूट से प्राइमरी क्वालिटी स्टील बनाने की दिशा में नई पहलकांग्रेस ने 13वीं पुण्यतिथि पर झीरम घाटी के शहीद नेताओं को अर्पित की भावभीनी श्रद्धांजलिईद-उल-अजहा (बकरीद) के पावन अवसर पर मुस्लिम समाज एवं प्रदेशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं: जयसिंह अग्रवाललखन लाल ने किया बालको कूलिंग टॉवर से रिस्दा पुल तक के नाली निर्माण का शिलान्यासरायगढ़ के जोगीडीपा में नगर पालिक निगम के नोटिस के बाद कांग्रेस पूरी तरह एक्टिव, 8 सदस्यीय जांच समिति गठितपूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी के पुण्यतिथि दिवस को जिला कांग्रेस कमेटी कोरबा ने आतंकवाद विरोध दिवस के रूप में मनायामहंगाई से त्रस्त जनता की आवाज बनी कांग्रेस, बालकोनगर में धरना-प्रदर्शनबढ़ती महंगाई, पेट्रोल, डीजल, गैस, उर्वरक, युरिया खाद की किल्‍लत और सोना खरीदी को लेकर दिए गए केंद्र सरकार के बयान के विरोध में कांग्रेस का आंदोलन हुआ तेज
BREAKING
रायगढ़ | फसल बुआई से पहले किसानों को बड़ा झटका, प्रति एकड़ 10 हजार रुपये तक बढ़ा खेती का खर्च – खेमराज नायकमोदी सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर भाजपा रोडोपाली मंडल की बैठक संपन्न, विश्व पर्यावरण दिवस पर हुआ पौधरोपणरायगढ़: नवतपा में मानव सेवा का अनूठा उदाहरण, बिप्र परिवार के 9 दिवसीय प्याऊ का हुआ समापनजन्मदिन विशेष: संकल्प शक्ति से वक्त का साँचा बदल देने वाला असाधारण व्यक्तित्व का धनी है ओपी चौधरीबालको ने विभिन्न वार्डों में सुनिश्चित की पेयजल आपूर्तिसेकेंडरी स्टील सेक्टर के लिए उभरता बड़ा अवसर : Induction Furnace रूट से प्राइमरी क्वालिटी स्टील बनाने की दिशा में नई पहलकांग्रेस ने 13वीं पुण्यतिथि पर झीरम घाटी के शहीद नेताओं को अर्पित की भावभीनी श्रद्धांजलिईद-उल-अजहा (बकरीद) के पावन अवसर पर मुस्लिम समाज एवं प्रदेशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं: जयसिंह अग्रवाललखन लाल ने किया बालको कूलिंग टॉवर से रिस्दा पुल तक के नाली निर्माण का शिलान्यासरायगढ़ के जोगीडीपा में नगर पालिक निगम के नोटिस के बाद कांग्रेस पूरी तरह एक्टिव, 8 सदस्यीय जांच समिति गठितपूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी के पुण्यतिथि दिवस को जिला कांग्रेस कमेटी कोरबा ने आतंकवाद विरोध दिवस के रूप में मनाया

सभी मेन्यू देखें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

रायगढ़ | फसल बुआई से पहले किसानों को बड़ा झटका, प्रति एकड़ 10 हजार रुपये तक बढ़ा खेती का खर्च – खेमराज नायक
2 weeks ago
मोदी सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर भाजपा रोडोपाली मंडल की बैठक संपन्न, विश्व पर्यावरण दिवस पर हुआ पौधरोपण
2 weeks ago
रायगढ़: नवतपा में मानव सेवा का अनूठा उदाहरण, बिप्र परिवार के 9 दिवसीय प्याऊ का हुआ समापन
2 weeks ago
जन्मदिन विशेष: संकल्प शक्ति से वक्त का साँचा बदल देने वाला असाधारण व्यक्तित्व का धनी है ओपी चौधरी
3 weeks ago
बालको ने विभिन्न वार्डों में सुनिश्चित की पेयजल आपूर्ति
3 weeks ago

होली, ईद एवं गुड फ्राइडे को शांति और सौहार्दपूर्वक मनाने की अपील, पुलिस विभाग को सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाने एवं सतत पेट्रोलिंग के निर्देश

शराब पीकर हुल्लड़बाजी करने, जबरदस्ती रंग-गुलाल डालने, ओवरस्पीडिंग, ट्रिपल राइडिंग तथा मुखौटा लगाकर हुटिंग करने वालों पर कड़ी कार्रवाई के निर्देश

कोरबा। कलेक्टर कुणाल दुदावत के निर्देश पर  अपर कलेक्टर देवेंद्र पटेल की अध्यक्षता में कलेक्टोरेट सभाकक्ष में जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक आयोजित हुई। बैठक में सभी समुदायों से अपील की गई कि वे होली, ईद और गुड फ्राइडे जैसे अपने पर्व-त्यौहारों को आपसी मेल-मिलाप, सद्भाव और शांतिपूर्ण वातावरण में मनाएं। जिला प्रशासन की ओर से यह आश्वासन दिया गया कि त्यौहारों के दौरान आवश्यक सहयोग लगातार प्रदान किया जाएगा। बैठक में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक लखन पटले, एसडीएम कोरब सरोज महिलांगे सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी, विभिन्न समाजों के पदाधिकारी, समिति के सदस्य तथा गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

बैठक में त्योहारों को सुरक्षित तरीके से मनाने हेतु अनेक महत्वपूर्ण सुझाव एवं निर्देश दिए गए। होली के दौरान रासायनिक रंगों एवं मुखोटों के विक्रय तथा उपयोग पर रोक लगाने और लोगों को हर्बल रंगों के प्रयोग हेतु प्रेरित करने का आग्रह किया गया। यह भी अनुरोध किया गया कि कोई भी व्यक्ति किसी अन्य पर अनावश्यक रूप से रंग न लगाए ताकि सौहार्दपूर्ण वातावरण बना रहे।

होलिका दहन को लेकर भी विस्तृत दिशा-निर्देश दिए गए। अधिकारियों ने बताया कि होलिका दहन केवल सुरक्षित और खुले स्थानों पर ही किया जाए। इलेक्ट्रिक तारों के नीचे, ट्रांसफार्मर के पास तथा तंग गलियों जैसे जोखिमपूर्ण स्थानों पर होलिका दहन न करने की हिदायत दी गई ताकि किसी भी आकस्मिक स्थिति में फायर ब्रिगेड वाहन की पहुँच सुनिश्चित हो सके। होली के दिन शहर के मुख्य मार्गों पर सड़क किनारे दुकानें न लगाने का अनुरोध किया गया ताकि अनावश्यक जाम की स्थितियाँ उत्पन्न न हों। पुलिस विभाग को लगातार पेट्रोलिंग करने, दमकल एवं एम्बुलेंस जैसी आपातकालीन सेवाओं को पूरी तरह सतर्क एवं तैयार रखने तथा भीड़भाड़ और संवेदनशील स्थानों पर अतिरिक्त पुलिस बल लगाने के निर्देश दिए गए।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक लखन पटले ने बैठक में जानकारी दी कि होली के दौरान शराब पीकर उपद्रव करने, हुल्लड़बाजी करने, जबरदस्ती रंग लगाने, मुखौटा पहनकर हुटिंग करने, ओवरस्पीडिंग और ट्रिपल राइडिंग करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने यह भी बताया कि गुंडे-बदमाशों पर निगरानी एवं कार्रवाई लगातार जारी है। उन्होंने ट्रक मालिकों से अपने ट्रकों को सुरक्षित पार्किंग के निर्देश दिये ताकि अनावश्यक दुर्घटना न हो। एसडीएम सरोज महिलांगे ने कानून व्यवस्था बनाये रखने और सभी धर्म के पर्व का सम्मान करते हुए शांति व्यवस्था बनाये रखने की अपील की।

बैठक में पास्टर नानजी भाई पटेल, आर. के. मसीह, जामा मस्जिद के शब्बीर अहमद, हाजी एहलाक खान, प्रेस क्लब अध्यक्ष राजेंद्र जायसवाल, पत्रकार रवि पी. सिंह, जुम्मन खान रिजवी, अफजल रहमान, गुलाम शेरवानी, चेतन राठौर, सीएमएचओ डॉ. एन. एन. केशरी, जनसंपर्क अधिकारी कमलज्योति, आबकारी विभाग से डॉ. राकेश राठौर, विद्युत विभाग (सिटी) के ईई रोशनलाल वर्मा, होमगार्ड तथा नगर निगम के अधिकारी आदि उपस्थित रहे।

Hariram Chaurasia

हरीराम चौरसिया, जिन्हें हिंदी पत्रकारिता के क्षेत्र में 34 से अधिक वर्षों का समृद्ध अनुभव है। वे देश के प्रतिष्ठित अखबार 'दैनिक जागरण' सहित अन्य कई प्रतिष्ठित मीडिया हाउस के साथ कार्य कर चुके हैं और निष्पक्ष एवं तथ्यपरक रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top