BREAKING NEWS
रायगढ़ | फसल बुआई से पहले किसानों को बड़ा झटका, प्रति एकड़ 10 हजार रुपये तक बढ़ा खेती का खर्च - खेमराज नायकमोदी सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर भाजपा रोडोपाली मंडल की बैठक संपन्न, विश्व पर्यावरण दिवस पर हुआ पौधरोपणरायगढ़: नवतपा में मानव सेवा का अनूठा उदाहरण, बिप्र परिवार के 9 दिवसीय प्याऊ का हुआ समापनजन्मदिन विशेष: संकल्प शक्ति से वक्त का साँचा बदल देने वाला असाधारण व्यक्तित्व का धनी है ओपी चौधरीबालको ने विभिन्न वार्डों में सुनिश्चित की पेयजल आपूर्तिसेकेंडरी स्टील सेक्टर के लिए उभरता बड़ा अवसर : Induction Furnace रूट से प्राइमरी क्वालिटी स्टील बनाने की दिशा में नई पहलकांग्रेस ने 13वीं पुण्यतिथि पर झीरम घाटी के शहीद नेताओं को अर्पित की भावभीनी श्रद्धांजलिईद-उल-अजहा (बकरीद) के पावन अवसर पर मुस्लिम समाज एवं प्रदेशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं: जयसिंह अग्रवाललखन लाल ने किया बालको कूलिंग टॉवर से रिस्दा पुल तक के नाली निर्माण का शिलान्यासरायगढ़ के जोगीडीपा में नगर पालिक निगम के नोटिस के बाद कांग्रेस पूरी तरह एक्टिव, 8 सदस्यीय जांच समिति गठितपूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी के पुण्यतिथि दिवस को जिला कांग्रेस कमेटी कोरबा ने आतंकवाद विरोध दिवस के रूप में मनायामहंगाई से त्रस्त जनता की आवाज बनी कांग्रेस, बालकोनगर में धरना-प्रदर्शनबढ़ती महंगाई, पेट्रोल, डीजल, गैस, उर्वरक, युरिया खाद की किल्‍लत और सोना खरीदी को लेकर दिए गए केंद्र सरकार के बयान के विरोध में कांग्रेस का आंदोलन हुआ तेज
BREAKING
रायगढ़ | फसल बुआई से पहले किसानों को बड़ा झटका, प्रति एकड़ 10 हजार रुपये तक बढ़ा खेती का खर्च – खेमराज नायकमोदी सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर भाजपा रोडोपाली मंडल की बैठक संपन्न, विश्व पर्यावरण दिवस पर हुआ पौधरोपणरायगढ़: नवतपा में मानव सेवा का अनूठा उदाहरण, बिप्र परिवार के 9 दिवसीय प्याऊ का हुआ समापनजन्मदिन विशेष: संकल्प शक्ति से वक्त का साँचा बदल देने वाला असाधारण व्यक्तित्व का धनी है ओपी चौधरीबालको ने विभिन्न वार्डों में सुनिश्चित की पेयजल आपूर्तिसेकेंडरी स्टील सेक्टर के लिए उभरता बड़ा अवसर : Induction Furnace रूट से प्राइमरी क्वालिटी स्टील बनाने की दिशा में नई पहलकांग्रेस ने 13वीं पुण्यतिथि पर झीरम घाटी के शहीद नेताओं को अर्पित की भावभीनी श्रद्धांजलिईद-उल-अजहा (बकरीद) के पावन अवसर पर मुस्लिम समाज एवं प्रदेशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं: जयसिंह अग्रवाललखन लाल ने किया बालको कूलिंग टॉवर से रिस्दा पुल तक के नाली निर्माण का शिलान्यासरायगढ़ के जोगीडीपा में नगर पालिक निगम के नोटिस के बाद कांग्रेस पूरी तरह एक्टिव, 8 सदस्यीय जांच समिति गठितपूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी के पुण्यतिथि दिवस को जिला कांग्रेस कमेटी कोरबा ने आतंकवाद विरोध दिवस के रूप में मनाया

सभी मेन्यू देखें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

रायगढ़ | फसल बुआई से पहले किसानों को बड़ा झटका, प्रति एकड़ 10 हजार रुपये तक बढ़ा खेती का खर्च – खेमराज नायक
2 weeks ago
मोदी सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर भाजपा रोडोपाली मंडल की बैठक संपन्न, विश्व पर्यावरण दिवस पर हुआ पौधरोपण
2 weeks ago
रायगढ़: नवतपा में मानव सेवा का अनूठा उदाहरण, बिप्र परिवार के 9 दिवसीय प्याऊ का हुआ समापन
2 weeks ago
जन्मदिन विशेष: संकल्प शक्ति से वक्त का साँचा बदल देने वाला असाधारण व्यक्तित्व का धनी है ओपी चौधरी
3 weeks ago
बालको ने विभिन्न वार्डों में सुनिश्चित की पेयजल आपूर्ति
3 weeks ago

PAN, फास्टैग और LPG के दाम से लेकर रेलवे टिकट तक… 1 अप्रैल से क्या-क्या बदला?

नई दिल्ली। 1 अप्रैल 2026 से नए वित्त वर्ष की शुरुआत हो गई है और इसी के साथ आपकी जेब...

नई दिल्ली। 1 अप्रैल 2026 से नए वित्त वर्ष की शुरुआत हो गई है और इसी के साथ आपकी जेब और जीवन से जुड़े कई अहम नियम बदल गए हैं। वित्त वर्ष की यह पहली तारीख न केवल कैलेंडर बदलती है, बल्कि आपकी सैलरी, टैक्स, रेलवे सफर और डिजिटल पेमेंट के तौर-तरीकों में भी बड़े बदलाव लेकर आती है।

आयकर से लेकर फास्टैग और क्रेडिट स्कोर तक, सरकार और नियामक संस्थाएं ऐसे 8 बड़े बदलाव लागू कर रही हैं जिनका सीधा असर आपकी बचत और खर्चों पर पड़ेगा। साथ ही नए वित्त वर्ष में एलपीजी सिलिंडर के दाम भी बढ़ गए हैं। ये बढ़ोतरी कमर्शियल सिलिंडर पर हुई है और 218 रुपये तक बढ़ोतरी हुई है। दिल्ली में जो सिलिंडर 1883 रुपये का मिलता था वो अब 2078.50 रुपये में मिलेगा।


सबसे बड़ा बदलाव टैक्स व्यवस्था में होने जा रहा है। 1 अप्रैल से पुराना आयकर अधिनियम 1961 इतिहास बन जाएगा और इसकी जगह ‘आयकर अधिनियम, 2025’ प्रभावी होगा। इस नए एक्ट का मकसद टैक्स प्रक्रियाओं को सरल बनाना है।


इस बदलाव के तहत अब ‘असेसमेंट ईयर’ (AY) और ‘प्रीवियस ईयर’ (PY) जैसे उलझाऊ शब्दों को खत्म कर दिया गया है। अब सिर्फ ‘टैक्स ईयर’ शब्द का इस्तेमाल होगा। यानी 1 अप्रैल 2026 से 31 मार्च 2027 के बीच की अवधि को अब सीधे ‘टैक्स ईयर 2026-27’ कहा जाएगा, जिससे करदाताओं के लिए भ्रम की स्थिति कम होगी।

सरकार 1 अप्रैल से नए लेबर कोड (श्रम संहिता) लागू कर सकती है। अगर ऐसा होता है, तो कंपनियों को अपनी सैलरी स्ट्रक्चर में बड़ा बदलाव करना होगा। नए नियमों के मुताबिक, कर्मचारी की बेसिक सैलरी कुल सीटीसी (CTC) का कम से कम 50% होनी अनिवार्य होगी।


जब बेसिक सैलरी बढ़ेगी, तो आपके प्रोविडेंट फंड (PF) और ग्रेच्युटी में कटने वाला हिस्सा भी बढ़ जाएगा। इसका फायदा तो यह है कि रिटायरमेंट के वक्त आपको ज्यादा पैसा मिलेगा, लेकिन फिलहाल आपकी हर महीने घर आने वाली ‘इन-हैंड’ यानी टेक-होम सैलरी कम हो जाएगी।

नए लेबर कोड लागू होने का दूसरा पहलू कर्मचारियों के लिए खुशखबरी भी लेकर आएगा। सैलरी स्ट्रक्चर में बेसिक पे और महंगाई भत्ते (DA) का हिस्सा बढ़ने से आपकी ग्रेच्युटी की रकम में इजाफा होगा। हालांकि, टैक्स छूट का फायदा लेने के लिए नियमों को सख्त किया गया है।

अब हाउस रेंट अलाउंस (HRA) पर छूट पाने के लिए कर्मचारियों को मकान मालिक का पैन कार्ड और किराया भुगतान का पुख्ता प्रमाण देना अनिवार्य होगा। इसके बिना टैक्स में छूट का दावा करना मुश्किल हो सकता है।

अगर आप अक्सर हाईवे पर सफर करते हैं, तो आपकी जेब पर बोझ बढ़ने वाला है। भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) ने फास्टैग (FASTag) के एनुअल पास की कीमतों में बढ़ोतरी का फैसला किया है।


अब तक जो एनुअल पास 3,000 रुपये में मिलता था, उसकी कीमत 1 अप्रैल से बढ़कर 3,075 रुपये हो जाएगी। यह पास गैर-व्यावसायिक वाहनों के लिए होगा और देशभर के लगभग 1,150 टोल प्लाजा पर मान्य होगा। ध्यान रहे कि इस पास की वैधता एक साल या 200 टोल क्रॉसिंग (जो भी पहले हो) तक ही सीमित रहेगी।

भारतीय रेलवे ने टिकट रद कराने की रिफंड पॉलिसी में बड़ा फेरबदल किया है। अब ट्रेन छूटने के समय के आधार पर रिफंड की कटौती की जाएगी:

साथ ही, यात्रियों की सुविधा के लिए अब ट्रेन छूटने से 30 मिनट पहले तक बोर्डिंग पॉइंट बदलने की सुविधा दी गई है, जो बड़े शहरों में रहने वाले यात्रियों के लिए बड़ी राहत होगी।

आरबीआई (RBI) ने लोन लेने वालों के लिए पारदर्शिता बढ़ाने के उद्देश्य से बैंकों को नए निर्देश दिए हैं। अब बैंक और वित्तीय संस्थान कर्ज से जुड़ा डेटा क्रेडिट इंफॉर्मेशन कंपनियों (जैसे सिबिल) को हर हफ्ते रिपोर्ट करेंगे।


पहले यह रिपोर्ट 15 दिनों में दी जाती थी। अब साप्ताहिक रिपोर्टिंग से आपका क्रेडिट स्कोर और अधिक सटीक और अपडेटेड रहेगा। इससे न केवल बैंकों को जोखिम का सही आकलन करने में मदद मिलेगी, बल्कि ग्राहकों को भी लोन संबंधी जानकारी तुरंत अपडेट मिलेगी।

पैन कार्ड बनवाने की प्रक्रिया में अब जन्म प्रमाण पत्र की अहमियत बढ़ गई है। 1 अप्रैल से नए पैन कार्ड आवेदन के लिए सिर्फ आधार कार्ड को ‘डेट ऑफ बर्थ’ के प्रमाण के रूप में स्वीकार नहीं किया जाएगा।


अब आवेदकों को अनिवार्य रूप से जन्म प्रमाण पत्र, 10वीं की मार्कशीट या पासपोर्ट में से कोई एक दस्तावेज देना होगा। इसके अलावा, पैन कार्ड का नंबर अब पूरी तरह से आधार कार्ड की जानकारी के आधार पर ही जारी होगा, इसलिए आधार में जानकारी सही होना बेहद जरूरी है। 1 अप्रैल से पैन कार्ड के आवेदन फॉर्म भी बदल दिए जाएंगे।

सोने में निवेश करने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण बदलाव टैक्स को लेकर है। अब अगर आपने सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड आरबीआई से सीधे न खरीदकर स्टॉक एक्सचेंज (सेकेंडरी मार्केट) से खरीदा है, तो आपको उस पर 12.5% की दर से लॉन्ग टर्म कैपिटल गेन टैक्स देना होगा।

टैक्स में छूट का लाभ केवल उन लोगों को मिलता रहेगा जो सीधे आरबीआई से बॉन्ड खरीदते हैं और उसे मैच्योरिटी (8 साल) तक अपने पास रखते हैं। इसके अलावा, बैंकों ने एटीएम ट्रांजैक्शन और डिजिटल पेमेंट पर भी सुरक्षा बढ़ा दी है। अब यूपीआई या कार्ड पेमेंट के लिए सिर्फ ओटीपी काफी नहीं होगा, बल्कि ‘टू-फैक्टर ऑथेंटिकेशन’ अनिवार्य कर दिया गया है।

Hariram Chaurasia

हरीराम चौरसिया, जिन्हें हिंदी पत्रकारिता के क्षेत्र में 34 से अधिक वर्षों का समृद्ध अनुभव है। वे देश के प्रतिष्ठित अखबार 'दैनिक जागरण' सहित अन्य कई प्रतिष्ठित मीडिया हाउस के साथ कार्य कर चुके हैं और निष्पक्ष एवं तथ्यपरक रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top