BREAKING NEWS
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय करेंगे निःशुल्क भाषा शिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभबालको ने ‘वरदान’ अपार्टमेंट का किया उद्घाटन, युवा कर्मचारियों को मिला नया आवासबालको ने आपसी विश्वास, स्नेह और एकजुटता के पर्व रक्षाबंधन को धूमधाम से मनायाबालको की उत्तरोत्तर प्रगति में महिला इंजीनियरों की महत्वपूर्ण भूमिकाबालको के माध्यम से क्षेत्र का सर्वांगीण विकास हो रहा है: लखन लाल देवांगनबालको अपने सामुदायिक उत्तरदायित्व का कर रहा है बखूबी निर्वहन: मंत्री श्री देवांगनकार्पोरेट: वेदांता स्किल स्कूल से 13,000 से अधिक युवाओं को मिला आत्मनिर्भरता का नया आधारबालको ने मानसिक स्वास्थ्य एवं तनाव प्रबंधन पर किया जागरूकता कार्यक्रम का आयोजनदेश का सबसे बड़ा भंडार: सोनभद्र में एल्युमिनियम सिलिकेट, यूपी-झारखंड सीमा पर हैं छह ब्लॉक; 26% तक ग्रेड आंकारायगढ़ | फसल बुआई से पहले किसानों को बड़ा झटका, प्रति एकड़ 10 हजार रुपये तक बढ़ा खेती का खर्च - खेमराज नायकमोदी सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर भाजपा रोडोपाली मंडल की बैठक संपन्न, विश्व पर्यावरण दिवस पर हुआ पौधरोपणरायगढ़: नवतपा में मानव सेवा का अनूठा उदाहरण, बिप्र परिवार के 9 दिवसीय प्याऊ का हुआ समापनजन्मदिन विशेष: संकल्प शक्ति से वक्त का साँचा बदल देने वाला असाधारण व्यक्तित्व का धनी है ओपी चौधरीबालको ने विभिन्न वार्डों में सुनिश्चित की पेयजल आपूर्तिसेकेंडरी स्टील सेक्टर के लिए उभरता बड़ा अवसर : Induction Furnace रूट से प्राइमरी क्वालिटी स्टील बनाने की दिशा में नई पहल
BREAKING
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय करेंगे निःशुल्क भाषा शिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभबालको ने ‘वरदान’ अपार्टमेंट का किया उद्घाटन, युवा कर्मचारियों को मिला नया आवासबालको ने आपसी विश्वास, स्नेह और एकजुटता के पर्व रक्षाबंधन को धूमधाम से मनायाबालको की उत्तरोत्तर प्रगति में महिला इंजीनियरों की महत्वपूर्ण भूमिकाबालको के माध्यम से क्षेत्र का सर्वांगीण विकास हो रहा है: लखन लाल देवांगनबालको अपने सामुदायिक उत्तरदायित्व का कर रहा है बखूबी निर्वहन: मंत्री श्री देवांगनकार्पोरेट: वेदांता स्किल स्कूल से 13,000 से अधिक युवाओं को मिला आत्मनिर्भरता का नया आधारबालको ने मानसिक स्वास्थ्य एवं तनाव प्रबंधन पर किया जागरूकता कार्यक्रम का आयोजनदेश का सबसे बड़ा भंडार: सोनभद्र में एल्युमिनियम सिलिकेट, यूपी-झारखंड सीमा पर हैं छह ब्लॉक; 26% तक ग्रेड आंकारायगढ़ | फसल बुआई से पहले किसानों को बड़ा झटका, प्रति एकड़ 10 हजार रुपये तक बढ़ा खेती का खर्च – खेमराज नायकमोदी सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर भाजपा रोडोपाली मंडल की बैठक संपन्न, विश्व पर्यावरण दिवस पर हुआ पौधरोपणरायगढ़: नवतपा में मानव सेवा का अनूठा उदाहरण, बिप्र परिवार के 9 दिवसीय प्याऊ का हुआ समापन

सभी मेन्यू देखें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय करेंगे निःशुल्क भाषा शिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ
1 day ago
बालको ने ‘वरदान’ अपार्टमेंट का किया उद्घाटन, युवा कर्मचारियों को मिला नया आवास
2 weeks ago
बालको ने आपसी विश्वास, स्नेह और एकजुटता के पर्व रक्षाबंधन को धूमधाम से मनाया
3 weeks ago
बालको की उत्तरोत्तर प्रगति में महिला इंजीनियरों की महत्वपूर्ण भूमिका
1 month ago
बालको के माध्यम से क्षेत्र का सर्वांगीण विकास हो रहा है: लखन लाल देवांगन
2 months ago

विद्युत संयंत्र दुर्घटना के मृतकों के परिवारों को दिया जा रहा मुआवजा

हादसे से प्रभावित कर्मचारियों एवं उनके परिवारजनों के प्रति कंपनी ने गहरी संवेदनायें व्यक्त की हैं। कंपनी ने कहा है कि संकट की स्थिति में वह प्रभावितों के साथ खड़ी है।

  • छत्तीसगढ़ के प्रभावित परिवारों तक पहुँच रहे कंपनी प्रतिनिधि।
  • दूसरे प्रदेशों के मृत कर्मचारियों के परिवारजनों को मुआवजा राशि देने की लिए गठित टीमें हुई रवाना।
  • विद्युत संयंत्र दुर्घटना के घायलों की स्थिति में हो रहा सुधार।
  • प्रभावितों की मदद के लिए कंपनी द्वारा वेदांता संवेदना केंद्र 24×7 हेल्पलाइन प्रारम्भ।

सिंघीतराई, सक्ती | सिंघीतराई ग्राम पंचायत स्थित 2 गुणा 600 मेगावॉट विद्युत संयंत्र में हाल ही में हुई दुर्घटना के मृतकों के परिवारजनों को मुआवजा दिया जा रहा है। छत्तीसगढ़ के प्रभावित परिवारों को कंपनी के प्रतिनिधियों द्वारा मुआवजा दिया जा रहा है। दूसरे प्रदेशों के प्रभावित परिवारों को मुआवजा देने के लिए व्हीएलसीटीपीपी संयंत्र एवं ठेका कंपनी प्रबंधन की ओर से प्रतिनिधि रवाना किए जा चुके हैं। घायलों को रायगढ़ एवं रायपुर के अस्पतालों में उच्च स्तरीय चिकित्सा सुविधाएं दी जा रही हैं। एहतियात के तौर पर व्हीएलसीटीपीपी प्रबंधन ने विशेषज्ञ चिकित्सकों की सेवाएं ली हैं। प्रभावितों की मदद के लिए कंपनी द्वारा वेदांता संवेदना केंद्र 24×7 हेल्पलाइन स्थापित की गई है।

दुःखद हादसे में मृतकों के परिवारजनों को 35 लाख रुपए एवं रोजगार सहायता देने की घोषणा की गई है वहीं प्रत्येक घायल को 15 लाख रुपए के साथ उनके पूरी तरह से स्वस्थ होने तक मासिक वेतन दिया जाएगा। मृतकों के नामित परिवारजनों को कर्मचारी राज्य बीमा निगम के प्रावधानों के अंतर्गत एक निश्चित राशि पेंशन के तौर पर दी जाएगी। घायलों के परिवारजनों की मेडिकल काउंसिलिंग भी की जा रही है। आवश्यकता पड़ने पर गंभीर रुप से घायल कर्मचारियों को एयर एंबुलेंस के जरिए अन्य उच्च स्तरीय केंद्रों में भेजने की व्यवस्था की गई है।

फोर्टिस अस्पताल, रायगढ़ में भर्ती घायल कर्मचारी ग्राम हरदी अड़भार के केशव चंद्रा की पत्नी सरिता राठौर, डभरा निवासी घायल कर्मचारी भुवनेश्वर चंद्रा की पत्नी प्रियंका चंद्रा, डभरा निवासी घायल कर्मचारी अभिषेक चंद्रा की पत्नी सविता चंद्रा, मेट्रो बालाजी अस्पताल में भर्ती ग्राम ठनगन, डभरा निवासी घायल कर्मचारी बनवारी लाल बरेठ के भाई बालेश्वर बरेठ और ग्राम कांसा, डभरा निवासी घायल कर्मचारी परदेसी लाल चंद्रा की पत्नी फिरतिन बाई चंद्रा ने बताया कि कंपनी की ओर से ईलाज में हरसंभव मदद दी जा रही है। कंपनी के प्रतिनिधि लगातार अस्पताल में मौजूद हैं और घायल कर्मचारियों के परिवारजनों की ठहरने-भोजन आदि की सुविधा का ध्यान रख रहे हैं। इन परिवारजनों का यह भी कहना है कि बेहतरीन ईलाज का सकारात्मक असर हुआ है कि घायलों की स्थिति में लगातार सुधार हो रहा है।

हादसे से प्रभावित कर्मचारियों एवं उनके परिवारजनों के प्रति कंपनी ने गहरी संवेदनायें व्यक्त की हैं। कंपनी ने कहा है कि संकट की स्थिति में वह प्रभावितों के साथ खड़ी है।

Hariram Chaurasia

हरीराम चौरसिया, जिन्हें हिंदी पत्रकारिता के क्षेत्र में 34 से अधिक वर्षों का समृद्ध अनुभव है। वे देश के प्रतिष्ठित अखबार 'दैनिक जागरण' सहित अन्य कई प्रतिष्ठित मीडिया हाउस के साथ कार्य कर चुके हैं और निष्पक्ष एवं तथ्यपरक रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top