BREAKING NEWS
बालको के माध्यम से क्षेत्र का सर्वांगीण विकास हो रहा है: लखन लाल देवांगनबालको अपने सामुदायिक उत्तरदायित्व का कर रहा है बखूबी निर्वहन: मंत्री श्री देवांगनकार्पोरेट: वेदांता स्किल स्कूल से 13,000 से अधिक युवाओं को मिला आत्मनिर्भरता का नया आधारबालको ने मानसिक स्वास्थ्य एवं तनाव प्रबंधन पर किया जागरूकता कार्यक्रम का आयोजनदेश का सबसे बड़ा भंडार: सोनभद्र में एल्युमिनियम सिलिकेट, यूपी-झारखंड सीमा पर हैं छह ब्लॉक; 26% तक ग्रेड आंकारायगढ़ | फसल बुआई से पहले किसानों को बड़ा झटका, प्रति एकड़ 10 हजार रुपये तक बढ़ा खेती का खर्च - खेमराज नायकमोदी सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर भाजपा रोडोपाली मंडल की बैठक संपन्न, विश्व पर्यावरण दिवस पर हुआ पौधरोपणरायगढ़: नवतपा में मानव सेवा का अनूठा उदाहरण, बिप्र परिवार के 9 दिवसीय प्याऊ का हुआ समापनजन्मदिन विशेष: संकल्प शक्ति से वक्त का साँचा बदल देने वाला असाधारण व्यक्तित्व का धनी है ओपी चौधरीबालको ने विभिन्न वार्डों में सुनिश्चित की पेयजल आपूर्तिसेकेंडरी स्टील सेक्टर के लिए उभरता बड़ा अवसर : Induction Furnace रूट से प्राइमरी क्वालिटी स्टील बनाने की दिशा में नई पहलकांग्रेस ने 13वीं पुण्यतिथि पर झीरम घाटी के शहीद नेताओं को अर्पित की भावभीनी श्रद्धांजलिईद-उल-अजहा (बकरीद) के पावन अवसर पर मुस्लिम समाज एवं प्रदेशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं: जयसिंह अग्रवाललखन लाल ने किया बालको कूलिंग टॉवर से रिस्दा पुल तक के नाली निर्माण का शिलान्यासरायगढ़ के जोगीडीपा में नगर पालिक निगम के नोटिस के बाद कांग्रेस पूरी तरह एक्टिव, 8 सदस्यीय जांच समिति गठित
BREAKING
बालको के माध्यम से क्षेत्र का सर्वांगीण विकास हो रहा है: लखन लाल देवांगनबालको अपने सामुदायिक उत्तरदायित्व का कर रहा है बखूबी निर्वहन: मंत्री श्री देवांगनकार्पोरेट: वेदांता स्किल स्कूल से 13,000 से अधिक युवाओं को मिला आत्मनिर्भरता का नया आधारबालको ने मानसिक स्वास्थ्य एवं तनाव प्रबंधन पर किया जागरूकता कार्यक्रम का आयोजनदेश का सबसे बड़ा भंडार: सोनभद्र में एल्युमिनियम सिलिकेट, यूपी-झारखंड सीमा पर हैं छह ब्लॉक; 26% तक ग्रेड आंकारायगढ़ | फसल बुआई से पहले किसानों को बड़ा झटका, प्रति एकड़ 10 हजार रुपये तक बढ़ा खेती का खर्च – खेमराज नायकमोदी सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर भाजपा रोडोपाली मंडल की बैठक संपन्न, विश्व पर्यावरण दिवस पर हुआ पौधरोपणरायगढ़: नवतपा में मानव सेवा का अनूठा उदाहरण, बिप्र परिवार के 9 दिवसीय प्याऊ का हुआ समापनजन्मदिन विशेष: संकल्प शक्ति से वक्त का साँचा बदल देने वाला असाधारण व्यक्तित्व का धनी है ओपी चौधरीबालको ने विभिन्न वार्डों में सुनिश्चित की पेयजल आपूर्तिसेकेंडरी स्टील सेक्टर के लिए उभरता बड़ा अवसर : Induction Furnace रूट से प्राइमरी क्वालिटी स्टील बनाने की दिशा में नई पहलकांग्रेस ने 13वीं पुण्यतिथि पर झीरम घाटी के शहीद नेताओं को अर्पित की भावभीनी श्रद्धांजलि

सभी मेन्यू देखें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

बालको के माध्यम से क्षेत्र का सर्वांगीण विकास हो रहा है: लखन लाल देवांगन
1 week ago
बालको अपने सामुदायिक उत्तरदायित्व का कर रहा है बखूबी निर्वहन: मंत्री श्री देवांगन
4 weeks ago
कार्पोरेट: वेदांता स्किल स्कूल से 13,000 से अधिक युवाओं को मिला आत्मनिर्भरता का नया आधार
1 month ago
बालको ने मानसिक स्वास्थ्य एवं तनाव प्रबंधन पर किया जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन
1 month ago
देश का सबसे बड़ा भंडार: सोनभद्र में एल्युमिनियम सिलिकेट, यूपी-झारखंड सीमा पर हैं छह ब्लॉक; 26% तक ग्रेड आंका
1 month ago

सुशासन तिहार: संवाद से समाधान की सशक्त पहल, लोईंग में आयोजित जन समस्या निवारण शिविर में 300 से अधिक आवेदनों का मौके पर निराकरण

शिविर में 25 से अधिक विभागों द्वारा स्टॉल लगाकर शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं महतारी वंदन योजना, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, जैविक खेती सहित अन्य योजनाओं की जानकारी दी गई तथा पात्र हितग्राहियों को लाभान्वित किया गया। लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग द्वारा 3 ग्राम पंचायतों को फील्ड टेस्ट किट वितरित किए गए तथा 3 हितग्राहियों को नलकूप खनन एवं पंप प्रतिष्ठान की सुविधा प्रदान की गई।

हितग्राहियों को आवास की चाबी, डबरी निर्माण स्वीकृति सहित विभिन्न योजनाओं का मिला लाभ

जिले में सुशासन तिहार का शुभारंभ लोईंग में आयोजित जन समस्या निवारण शिविर के साथ हुआ, जहां “संवाद से संपूर्ण समाधान” की अवधारणा को प्रभावी रूप से साकार किया गया। शिविर में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने भाग लेकर अपनी समस्याओं एवं विभिन्न योजनाओं के लाभ के लिए कुल 869 आवेदन प्रस्तुत किए, जिनमें से 300 से अधिक आवेदनों का मौके पर ही निराकरण किया गया। लोईंग क्लस्टर की 21 ग्राम पंचायतों से प्राप्त आवेदनों को संबंधित विभागों द्वारा ऑनलाइन पोर्टल में दर्ज कर नियमानुसार निराकरण की प्रक्रिया प्रारंभ की गई।


मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के “संवाद से समाधान” के संकल्प के अनुरूप आयोजित इस शिविर में लोगों में भारी उत्साह देखा गया। शिविर में 25 से अधिक विभागों द्वारा स्टॉल लगाकर शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं महतारी वंदन योजना, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, जैविक खेती सहित अन्य योजनाओं की जानकारी दी गई तथा पात्र हितग्राहियों को लाभान्वित किया गया। लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग द्वारा 3 ग्राम पंचायतों को फील्ड टेस्ट किट वितरित किए गए तथा 3 हितग्राहियों को नलकूप खनन एवं पंप प्रतिष्ठान की सुविधा प्रदान की गई। कृषि विभाग द्वारा प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के अंतर्गत 2 हितग्राहियों चेक राशि, मछली पालन विभाग द्वारा 2 हितग्राहियों को आइस बॉक्स एवं सामग्री वितरित की गई। स्वास्थ्य एवं आयुष विभाग द्वारा सैकड़ों लोगों का निःशुल्क स्वास्थ्य जांच एवं दवाई वितरण किया गया।

जनपद पंचायत द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत 5 हितग्राहियों को आवास की चाबी, मनरेगा के अंतर्गत 5 हितग्राहियों को जॉब कार्ड तथा 5 हितग्राहियों को डबरी निर्माण की स्वीकृति आदेश प्रदान किए गए। राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (एनआरएलएम) अंतर्गत 5 स्व-सहायता समूह की महिलाओं को “लखपति दीदी” प्रमाण पत्र प्रदान किए गए। खाद्य विभाग द्वारा 5 हितग्राहियों को राशन कार्ड तथा श्रम विभाग द्वारा 6 हितग्राहियों को श्रम कार्ड वितरित किए गए। इसके अतिरिक्त अन्य विभागों द्वारा भी विभिन्न योजनाओं के माध्यम से हितग्राहियों को लाभान्वित किया गया। शिविर में जिला पंचायत सदस्य श्रीमती सुषमा खलखो, जनपद अध्यक्ष श्रीमती सुजाता चौहान, जनपद पंचायत उपाध्यक्ष श्री राम श्याम डनसेना सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक सहित विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी-कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

इस अवसर पर जनप्रतिनिधियों ने कहा कि सुशासन तिहार का उद्देश्य प्रत्येक व्यक्ति को शासन की योजनाओं से जोड़ते हुए उनके समग्र विकास को प्राथमिकता देना है। उन्होंने कहा कि आम नागरिकों को छोटी-छोटी समस्याओं के लिए कार्यालयों के चक्कर लगाने पड़ते हैं, किंतु इस शिविर के माध्यम से पूरा जिला प्रशासन उनके द्वार पर उपस्थित है। उन्होंने नागरिकों से शिविर का अधिकाधिक लाभ लेने की अपील की तथा अधिकारियों को निर्देशित किया कि तत्काल निराकरण योग्य आवेदनों का समाधान मौके पर ही सुनिश्चित किया जाए।

कलेक्टर के निर्देशानुसार जिला पंचायत सीईओ अभिजीत बबन पठारे ने शिविर का निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों को प्राप्त आवेदनों के त्वरित एवं समयबद्ध निराकरण के निर्देश दिए। एसडीएम श्री महेश शर्मा ने बताया कि शिविर में महतारी वंदन योजना अंतर्गत ई-केवाईसी, आधार कार्ड, ड्रायविंग लाईसेंस निर्माण सहित विभिन्न आनलाईन सुविधाएं भी एक ही स्थल पर उपलब्ध करायी गई। शिविर का आयोजन प्रातः 10 बजे से शाम 4 बजे तक किया गया। भीषण गर्मी को ध्यान में रखते हुए शिविर स्थल पर छाया, पेयजल, ओआरएस घोल, कूलर एवं भोजन की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की गई।

Hariram Chaurasia

हरीराम चौरसिया, जिन्हें हिंदी पत्रकारिता के क्षेत्र में 34 से अधिक वर्षों का समृद्ध अनुभव है। वे देश के प्रतिष्ठित अखबार 'दैनिक जागरण' सहित अन्य कई प्रतिष्ठित मीडिया हाउस के साथ कार्य कर चुके हैं और निष्पक्ष एवं तथ्यपरक रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top