BREAKING NEWS
रायगढ़ | फसल बुआई से पहले किसानों को बड़ा झटका, प्रति एकड़ 10 हजार रुपये तक बढ़ा खेती का खर्च - खेमराज नायकमोदी सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर भाजपा रोडोपाली मंडल की बैठक संपन्न, विश्व पर्यावरण दिवस पर हुआ पौधरोपणरायगढ़: नवतपा में मानव सेवा का अनूठा उदाहरण, बिप्र परिवार के 9 दिवसीय प्याऊ का हुआ समापनजन्मदिन विशेष: संकल्प शक्ति से वक्त का साँचा बदल देने वाला असाधारण व्यक्तित्व का धनी है ओपी चौधरीबालको ने विभिन्न वार्डों में सुनिश्चित की पेयजल आपूर्तिसेकेंडरी स्टील सेक्टर के लिए उभरता बड़ा अवसर : Induction Furnace रूट से प्राइमरी क्वालिटी स्टील बनाने की दिशा में नई पहलकांग्रेस ने 13वीं पुण्यतिथि पर झीरम घाटी के शहीद नेताओं को अर्पित की भावभीनी श्रद्धांजलिईद-उल-अजहा (बकरीद) के पावन अवसर पर मुस्लिम समाज एवं प्रदेशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं: जयसिंह अग्रवाललखन लाल ने किया बालको कूलिंग टॉवर से रिस्दा पुल तक के नाली निर्माण का शिलान्यासरायगढ़ के जोगीडीपा में नगर पालिक निगम के नोटिस के बाद कांग्रेस पूरी तरह एक्टिव, 8 सदस्यीय जांच समिति गठितपूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी के पुण्यतिथि दिवस को जिला कांग्रेस कमेटी कोरबा ने आतंकवाद विरोध दिवस के रूप में मनायामहंगाई से त्रस्त जनता की आवाज बनी कांग्रेस, बालकोनगर में धरना-प्रदर्शनबढ़ती महंगाई, पेट्रोल, डीजल, गैस, उर्वरक, युरिया खाद की किल्‍लत और सोना खरीदी को लेकर दिए गए केंद्र सरकार के बयान के विरोध में कांग्रेस का आंदोलन हुआ तेज
BREAKING
रायगढ़ | फसल बुआई से पहले किसानों को बड़ा झटका, प्रति एकड़ 10 हजार रुपये तक बढ़ा खेती का खर्च – खेमराज नायकमोदी सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर भाजपा रोडोपाली मंडल की बैठक संपन्न, विश्व पर्यावरण दिवस पर हुआ पौधरोपणरायगढ़: नवतपा में मानव सेवा का अनूठा उदाहरण, बिप्र परिवार के 9 दिवसीय प्याऊ का हुआ समापनजन्मदिन विशेष: संकल्प शक्ति से वक्त का साँचा बदल देने वाला असाधारण व्यक्तित्व का धनी है ओपी चौधरीबालको ने विभिन्न वार्डों में सुनिश्चित की पेयजल आपूर्तिसेकेंडरी स्टील सेक्टर के लिए उभरता बड़ा अवसर : Induction Furnace रूट से प्राइमरी क्वालिटी स्टील बनाने की दिशा में नई पहलकांग्रेस ने 13वीं पुण्यतिथि पर झीरम घाटी के शहीद नेताओं को अर्पित की भावभीनी श्रद्धांजलिईद-उल-अजहा (बकरीद) के पावन अवसर पर मुस्लिम समाज एवं प्रदेशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं: जयसिंह अग्रवाललखन लाल ने किया बालको कूलिंग टॉवर से रिस्दा पुल तक के नाली निर्माण का शिलान्यासरायगढ़ के जोगीडीपा में नगर पालिक निगम के नोटिस के बाद कांग्रेस पूरी तरह एक्टिव, 8 सदस्यीय जांच समिति गठितपूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी के पुण्यतिथि दिवस को जिला कांग्रेस कमेटी कोरबा ने आतंकवाद विरोध दिवस के रूप में मनाया

सभी मेन्यू देखें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

रायगढ़ | फसल बुआई से पहले किसानों को बड़ा झटका, प्रति एकड़ 10 हजार रुपये तक बढ़ा खेती का खर्च – खेमराज नायक
2 weeks ago
मोदी सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर भाजपा रोडोपाली मंडल की बैठक संपन्न, विश्व पर्यावरण दिवस पर हुआ पौधरोपण
2 weeks ago
रायगढ़: नवतपा में मानव सेवा का अनूठा उदाहरण, बिप्र परिवार के 9 दिवसीय प्याऊ का हुआ समापन
2 weeks ago
जन्मदिन विशेष: संकल्प शक्ति से वक्त का साँचा बदल देने वाला असाधारण व्यक्तित्व का धनी है ओपी चौधरी
3 weeks ago
बालको ने विभिन्न वार्डों में सुनिश्चित की पेयजल आपूर्ति
3 weeks ago

‘महतारी गौरव वर्ष’ में मातृशक्ति को समर्पित ऐतिहासिक बजट : श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े

यह बजट छत्तीसगढ़ को महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में राष्ट्रीय स्तर पर नई पहचान दिलाएगा तथा आने वाले वर्षों में लाखों महिलाओं और बालिकाओं के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन का मार्ग प्रशस्त करेगा।

• महिलाओं की सुरक्षा, स्वाभिमान और आत्मनिर्भरता को मिला सशक्त आधार

• रानी दुर्गावती योजना से बेटियों को 1.50 लाख रुपए की सहायता

• मुख्यमंत्री लखपति दीदी भ्रमण योजना से महिला उद्यमिता को प्रोत्साहन

रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा में वर्ष 2026-27 का बजट प्रस्तुत होने के बाद महिला एवं बाल विकास तथा समाज कल्याण मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े ने इसे ‘महतारी गौरव वर्ष’ के संकल्पों को साकार करने वाला ऐतिहासिक और दूरदर्शी बजट बताया। उन्होंने कहा कि वित्त मंत्री श्री ओपी चौधरी द्वारा प्रस्तुत यह बजट मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में मातृशक्ति के सम्मान, सुरक्षा और आर्थिक सशक्तिकरण को समर्पित है।

मंत्री श्रीमती राजवाड़े ने कहा कि यह बजट केवल आंकड़ों का दस्तावेज नहीं, बल्कि प्रदेश की माताओं, बहनों और बेटियों के आत्मविश्वास को सशक्त करने का ठोस खाका है। सरकार ने महिलाओं और बालिकाओं की शिक्षा, स्वास्थ्य, पोषण, सुरक्षा और आर्थिक स्वावलंबन को नीति के केंद्र में रखकर समावेशी विकास का स्पष्ट संदेश दिया है।

• महिला उद्यमिता को नया आयाम

मंत्री श्रीमती राजवाड़े ने बताया कि मुख्यमंत्री लखपति दीदी भ्रमण योजना के लिए 5 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है। इस योजना के माध्यम से स्व-सहायता समूहों से जुड़ी महिलाओं को राज्य एवं देश के सफल आजीविका मॉडलों का अध्ययन, प्रशिक्षण और कौशल उन्नयन का अवसर मिलेगा। इससे ग्रामीण अर्थव्यवस्था को गति मिलेगी और महिला उद्यमिता को नई दिशा प्राप्त होगी।

• सुरक्षित और सशक्त सामाजिक ढांचा

महिलाओं के लिए सुरक्षित, सहयोगात्मक और प्रेरक वातावरण तैयार करने हेतु 250 महतारी सदनों के निर्माण के लिए 75 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है। ये सदन महिला संवाद, प्रशिक्षण, परामर्श और सामाजिक सहयोग के केंद्र के रूप में विकसित किए जाएंगे, जिससे ग्रामीण और शहरी दोनों क्षेत्रों में महिलाओं को सशक्त मंच मिलेगा।

• पोषण और प्रारंभिक शिक्षा को मजबूती

प्रदेश में 500 नए आंगनबाड़ी केंद्रों के निर्माण हेतु 42 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है। इससे बच्चों, किशोरियों एवं गर्भवती माताओं को बेहतर पोषण, स्वास्थ्य सेवाएं और प्रारंभिक शिक्षा सुविधाएं मिलेंगी। सरकार का लक्ष्य कुपोषण के विरुद्ध अभियान को और अधिक प्रभावी बनाना है।

• बेटियों के भविष्य को आर्थिक संबल

मंत्री श्रीमती राजवाड़े ने विशेष रूप से रानी दुर्गावती योजना का उल्लेख करते हुए बताया कि 18 वर्ष पूर्ण करने पर पात्र बालिकाओं को 1.50 लाख रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी। यह सहायता उच्च शिक्षा, कौशल विकास और आत्मनिर्भर जीवन की दिशा में महत्वपूर्ण कदम साबित होगी। उन्होंने कहा कि यह पहल बेटियों के सम्मान और सुरक्षित भविष्य का मजबूत आधार बनेगी।

• सामाजिक न्याय और समावेशी विकास की दिशा में ठोस कदम

मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े ने कहा, “महतारी गौरव वर्ष केवल उत्सव नहीं, बल्कि माताओं और बेटियों के स्वाभिमान, अधिकार और सशक्तिकरण का संकल्प है। यह बजट सामाजिक न्याय, समान अवसर और संवेदनशील शासन की प्रतिबद्धता को दर्शाता है।” उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि यह बजट छत्तीसगढ़ को महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में राष्ट्रीय स्तर पर नई पहचान दिलाएगा तथा आने वाले वर्षों में लाखों महिलाओं और बालिकाओं के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन का मार्ग प्रशस्त करेगा।

Hariram Chaurasia

हरीराम चौरसिया, जिन्हें हिंदी पत्रकारिता के क्षेत्र में 34 से अधिक वर्षों का समृद्ध अनुभव है। वे देश के प्रतिष्ठित अखबार 'दैनिक जागरण' सहित अन्य कई प्रतिष्ठित मीडिया हाउस के साथ कार्य कर चुके हैं और निष्पक्ष एवं तथ्यपरक रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top