BREAKING NEWS
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय करेंगे निःशुल्क भाषा शिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभबालको ने ‘वरदान’ अपार्टमेंट का किया उद्घाटन, युवा कर्मचारियों को मिला नया आवासबालको ने आपसी विश्वास, स्नेह और एकजुटता के पर्व रक्षाबंधन को धूमधाम से मनायाबालको की उत्तरोत्तर प्रगति में महिला इंजीनियरों की महत्वपूर्ण भूमिकाबालको के माध्यम से क्षेत्र का सर्वांगीण विकास हो रहा है: लखन लाल देवांगनबालको अपने सामुदायिक उत्तरदायित्व का कर रहा है बखूबी निर्वहन: मंत्री श्री देवांगनकार्पोरेट: वेदांता स्किल स्कूल से 13,000 से अधिक युवाओं को मिला आत्मनिर्भरता का नया आधारबालको ने मानसिक स्वास्थ्य एवं तनाव प्रबंधन पर किया जागरूकता कार्यक्रम का आयोजनदेश का सबसे बड़ा भंडार: सोनभद्र में एल्युमिनियम सिलिकेट, यूपी-झारखंड सीमा पर हैं छह ब्लॉक; 26% तक ग्रेड आंकारायगढ़ | फसल बुआई से पहले किसानों को बड़ा झटका, प्रति एकड़ 10 हजार रुपये तक बढ़ा खेती का खर्च - खेमराज नायकमोदी सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर भाजपा रोडोपाली मंडल की बैठक संपन्न, विश्व पर्यावरण दिवस पर हुआ पौधरोपणरायगढ़: नवतपा में मानव सेवा का अनूठा उदाहरण, बिप्र परिवार के 9 दिवसीय प्याऊ का हुआ समापनजन्मदिन विशेष: संकल्प शक्ति से वक्त का साँचा बदल देने वाला असाधारण व्यक्तित्व का धनी है ओपी चौधरीबालको ने विभिन्न वार्डों में सुनिश्चित की पेयजल आपूर्तिसेकेंडरी स्टील सेक्टर के लिए उभरता बड़ा अवसर : Induction Furnace रूट से प्राइमरी क्वालिटी स्टील बनाने की दिशा में नई पहल
BREAKING
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय करेंगे निःशुल्क भाषा शिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभबालको ने ‘वरदान’ अपार्टमेंट का किया उद्घाटन, युवा कर्मचारियों को मिला नया आवासबालको ने आपसी विश्वास, स्नेह और एकजुटता के पर्व रक्षाबंधन को धूमधाम से मनायाबालको की उत्तरोत्तर प्रगति में महिला इंजीनियरों की महत्वपूर्ण भूमिकाबालको के माध्यम से क्षेत्र का सर्वांगीण विकास हो रहा है: लखन लाल देवांगनबालको अपने सामुदायिक उत्तरदायित्व का कर रहा है बखूबी निर्वहन: मंत्री श्री देवांगनकार्पोरेट: वेदांता स्किल स्कूल से 13,000 से अधिक युवाओं को मिला आत्मनिर्भरता का नया आधारबालको ने मानसिक स्वास्थ्य एवं तनाव प्रबंधन पर किया जागरूकता कार्यक्रम का आयोजनदेश का सबसे बड़ा भंडार: सोनभद्र में एल्युमिनियम सिलिकेट, यूपी-झारखंड सीमा पर हैं छह ब्लॉक; 26% तक ग्रेड आंकारायगढ़ | फसल बुआई से पहले किसानों को बड़ा झटका, प्रति एकड़ 10 हजार रुपये तक बढ़ा खेती का खर्च – खेमराज नायकमोदी सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर भाजपा रोडोपाली मंडल की बैठक संपन्न, विश्व पर्यावरण दिवस पर हुआ पौधरोपणरायगढ़: नवतपा में मानव सेवा का अनूठा उदाहरण, बिप्र परिवार के 9 दिवसीय प्याऊ का हुआ समापन

सभी मेन्यू देखें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय करेंगे निःशुल्क भाषा शिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ
4 hours ago
बालको ने ‘वरदान’ अपार्टमेंट का किया उद्घाटन, युवा कर्मचारियों को मिला नया आवास
2 weeks ago
बालको ने आपसी विश्वास, स्नेह और एकजुटता के पर्व रक्षाबंधन को धूमधाम से मनाया
3 weeks ago
बालको की उत्तरोत्तर प्रगति में महिला इंजीनियरों की महत्वपूर्ण भूमिका
1 month ago
बालको के माध्यम से क्षेत्र का सर्वांगीण विकास हो रहा है: लखन लाल देवांगन
2 months ago

महासमुंद : छत्तीसगढ़ में रोपवे ट्रॉली हादसा: एक महिला की मौत, बोले सीएम साय- दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा

छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले में हुई दुर्घटना में एक महिला की मौत हो गई है, जबकि छह लोगों के घायल होने की सूचना है. घटना उस समय हुई जब महासमुंद के पहाड़ी पर स्थित मंदिर से नीचे उतरते समय रोपवे ट्रॉली दुर्घटनाग्रस्त हो गई. इस दुर्घटना की जानकारी अधिकारियों ने दी. जिस वक्त दुर्घटना हुई ट्रॉली पर सात लोग सवार थे. बागबाहरा की उपमंडल मजिस्ट्रेट नमिता मारकोले ने बताया कि हादसा सुबह करीब 10 बजे हुआ.


छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले में हुई दुर्घटना में एक महिला की मौत हो गई है, जबकि छह लोगों के घायल होने की सूचना है. घटना उस समय हुई जब महासमुंद के पहाड़ी पर स्थित मंदिर से नीचे उतरते समय रोपवे ट्रॉली दुर्घटनाग्रस्त हो गई. इस दुर्घटना की जानकारी अधिकारियों ने दी.जिस वक्त दुर्घटना हुई ट्रॉली पर सात लोग सवार थे.बागबाहरा की उपमंडल मजिस्ट्रेट नमिता मारकोले ने बताया कि हादसा सुबह करीब 10 बजे हुआ.

महासमुंद के अधिकारियों ने बताया कि ट्रॉली का केबल टूटने से दुर्घटना हुई है. मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने घटना पर दुख व्यक्त किया और इसकी विस्तृत जांच के आदेश दिए हैं. विष्णु देव साय ने एक्स पर एक पोस्ट लिखा कि महासमुंद जिले के खल्लारी माता मंदिर में हुई रोपवे दुर्घटना की सूचना अत्यंत दुखद एवं पीड़ादायक है. दुर्घटना में एक श्रद्धालु के निधन के समाचार से मन व्यथित है. मेरी गहरी संवेदनाएं शोकाकुल परिजनों के साथ हैं. ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें एवं परिजनों को इस असहनीय दुःख को सहने की शक्ति प्रदान करें.

अधिकारियों के अनुसार ट्रॉली करीब 200 से 300 फुट की ऊंचाई से नीचे गिरी.घटना नौ दिवसीय नवरात्रि उत्सव के दौरान बागबाहरा तहसील के खल्लारी (भीमखोज) गांव स्थित खल्लारी माता मंदिर में हुई.लगभग 1,100 फुट की ऊंचाई पर स्थित इस पहाड़ी मंदिर तक पहुंचने के लिए श्रद्धालु आमतौर पर रोपवे सेवा का उपयोग करते हैं, जबकि करीब 900 सीढ़ियां चढ़कर भी मंदिर तक पहुंचा जा सकता है.

एसडीएम ने बताया कि रायपुर निवासी आयुषी सतकार (28) की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनके पति ऋषभ धवरे और रिश्तेदार छायांश धवरे समेत छह लोग घायल हो गए. घायलों को पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से चार को बेहतर उपचार के लिए रायपुर रेफर कर दिया गया. हादसे के बाद, करीब 10 यात्रियों को लेकर ऊपर जा रही एक अन्य ट्रॉली को तुरंत नीचे लाया गया. अधिकारियों ने बताया कि उसमें सवार यात्रियों को तेज झटका जरूर लगा, लेकिन किसी के गंभीर रूप से घायल होने की सूचना नहीं है.

इस हादसे में कुल 17 लोग घायल हुए हैं. इनमें से कुछ की हालत गंभीर बताई जा रही है. जानकारी के अनुसार, टिकरापारा, रायपुर निवासी रतनलाल नागेश्वर (65), हेमिन नागेश्वर (62), हेमलाल नागेश्वर (38), कुंती नागेश्वर (35), पूर्वी नागेश्वर (7), दिया (3), अमलेश (30), दलदल सिवनी, रायपुर निवासी कुमेश साहू (42), तोमेश्वरी साहू (38), हर्ष साहू (9), राजातालाब रायपुर निवासी ऋषभ घावरे (29), छायांश घावरे (16) और महासमुंद निवासी मानसी गड़रिया (13), नमिता स्वामी (48), अंकुष्मिता स्वामी (10), गोविंद स्वामी (47) इन घायलों में शामिल हैं.

Hariram Chaurasia

हरीराम चौरसिया, जिन्हें हिंदी पत्रकारिता के क्षेत्र में 34 से अधिक वर्षों का समृद्ध अनुभव है। वे देश के प्रतिष्ठित अखबार 'दैनिक जागरण' सहित अन्य कई प्रतिष्ठित मीडिया हाउस के साथ कार्य कर चुके हैं और निष्पक्ष एवं तथ्यपरक रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top