BREAKING NEWS
बालको ने किया सेफ्टी पार्क का उद्घाटन, 5,000 लोगों तक पहुंचा जागरूकता अभियानउद्योग मंत्री ने अपने जन्म दिवस पर लघु व्यवसायियों को दी आनंद बाजार वेंडिंग जोन की सौगात, रोड साईट व्यवसाय करने वाले छोटे व्यवसायियों को मिली स्थाई दुकानें, अब हटाये जाने का डर नहींसुरों की मल्लिका आशा भोसले का 92 की उम्र में निधन, कल होगा अंतिम संस्कारभारत सरकार द्वारा आयोजित जनगणना 2027 के अंतर्गत प्रथम चरण में छत्तीसगढ़ राज्य में मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना 01 मई से 30 मई 2026 तकज्वाइंट रिप्लेसमेंट सर्जरी से मिलती है बेहतर जीवन गुणवत्ता : डॉ. विपिन चंद्र त्यागीउद्योग तथा श्रम विभाग के आपसी समन्वय से संवर रहा है - छत्तीसगढ़वेदांता एल्युमीनियम ने झारसुगुडा में एल्युमीनियम पार्क के लिए डाउन-स्ट्रीम ग्राहकों के साथ रणनीतिक समझौता ज्ञापन पर किए हस्ताक्षरNKH कोरबा में मेदांता के जॉइंट रिप्लेसमेंट सर्जन डॉ. त्यागी 11 और 12 अप्रैल को रहेंगे उपलब्धसंपूर्णता अभियान के संकेतकों को शत-प्रतिशत संतृप्त करें: सीईओ जिला पंचायतLPG Booking Rules: LPG गैस बुकिंग के नियमों में बदलाव, आज ही करें ये काम, नहीं तो नहीं मिलेगा सिलेंडरभारतीय कम्युनिस्ट पार्टी बालकोनगर क्षेत्र में बुरी तरह से जर्जर हो चुके गहरे गड्ढों से आच्छादित मुख्य सड़क के अविलंब सुधार और व्याप्त अन्य जनसमस्याओं के निराकरण को लेकर शीघ्र करेगी वृहद जन आंदोलन की शुरुआतबालको की पहल से मूंगफली बनी किसानों की आय बढ़ाने का सशक्त माध्यमछत्तीसगढ़ के खनिज राजस्व में 14 प्रतिशत की उल्लेखनीय वृद्धि : वर्ष 2025–26 में ₹16,625 करोड़ की प्राप्तिराजधानी रायपुर में इस साल बनेंगे 4 फ्लाईओवर्स: अरूण सावजिले में मनरेगा के तहत 'नवा तरिया आय के जरिया' अभियान शुरू, सीईओ ने मनरेगा, एनआरएलएम एवं लाइन विभागों की ली समीक्षा बैठक
BREAKING
बालको ने किया सेफ्टी पार्क का उद्घाटन, 5,000 लोगों तक पहुंचा जागरूकता अभियानउद्योग मंत्री ने अपने जन्म दिवस पर लघु व्यवसायियों को दी आनंद बाजार वेंडिंग जोन की सौगात, रोड साईट व्यवसाय करने वाले छोटे व्यवसायियों को मिली स्थाई दुकानें, अब हटाये जाने का डर नहींसुरों की मल्लिका आशा भोसले का 92 की उम्र में निधन, कल होगा अंतिम संस्कारभारत सरकार द्वारा आयोजित जनगणना 2027 के अंतर्गत प्रथम चरण में छत्तीसगढ़ राज्य में मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना 01 मई से 30 मई 2026 तकज्वाइंट रिप्लेसमेंट सर्जरी से मिलती है बेहतर जीवन गुणवत्ता : डॉ. विपिन चंद्र त्यागीउद्योग तथा श्रम विभाग के आपसी समन्वय से संवर रहा है – छत्तीसगढ़वेदांता एल्युमीनियम ने झारसुगुडा में एल्युमीनियम पार्क के लिए डाउन-स्ट्रीम ग्राहकों के साथ रणनीतिक समझौता ज्ञापन पर किए हस्ताक्षरNKH कोरबा में मेदांता के जॉइंट रिप्लेसमेंट सर्जन डॉ. त्यागी 11 और 12 अप्रैल को रहेंगे उपलब्धसंपूर्णता अभियान के संकेतकों को शत-प्रतिशत संतृप्त करें: सीईओ जिला पंचायतLPG Booking Rules: LPG गैस बुकिंग के नियमों में बदलाव, आज ही करें ये काम, नहीं तो नहीं मिलेगा सिलेंडरभारतीय कम्युनिस्ट पार्टी बालकोनगर क्षेत्र में बुरी तरह से जर्जर हो चुके गहरे गड्ढों से आच्छादित मुख्य सड़क के अविलंब सुधार और व्याप्त अन्य जनसमस्याओं के निराकरण को लेकर शीघ्र करेगी वृहद जन आंदोलन की शुरुआतबालको की पहल से मूंगफली बनी किसानों की आय बढ़ाने का सशक्त माध्यम

सभी मेन्यू देखें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

बालको ने किया सेफ्टी पार्क का उद्घाटन, 5,000 लोगों तक पहुंचा जागरूकता अभियान
18 hours ago
उद्योग मंत्री ने अपने जन्म दिवस पर लघु व्यवसायियों को दी आनंद बाजार वेंडिंग जोन की सौगात, रोड साईट व्यवसाय करने वाले छोटे व्यवसायियों को मिली स्थाई दुकानें, अब हटाये जाने का डर नहीं
1 day ago
सुरों की मल्लिका आशा भोसले का 92 की उम्र में निधन, कल होगा अंतिम संस्कार
2 days ago
भारत सरकार द्वारा आयोजित जनगणना 2027 के अंतर्गत प्रथम चरण में छत्तीसगढ़ राज्य में मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना 01 मई से 30 मई 2026 तक
2 days ago
ज्वाइंट रिप्लेसमेंट सर्जरी से मिलती है बेहतर जीवन गुणवत्ता : डॉ. विपिन चंद्र त्यागी
2 days ago

रायपुर : छत्तीसगढ़ में 6 दिवसीय फेम ट्रिप सफलतापूर्वक संपन्न, छत्तीसगढ़ पर्यटन को मिली नई दिशा

फेम ट्रिप का सबसे बड़ा सकारात्मक प्रभाव यह है कि इसमें शामिल टूर ऑपरेटर एवं ट्रैवल एजेंट्स अपने-अपने राज्यों में छत्तीसगढ़ को एक उभरते हुए और आकर्षक पर्यटन गंतव्य के रूप में प्रचारित करेंगे। इससे राज्य में पर्यटकों की संख्या में वृद्धि होने की प्रबल संभावना है।


छत्तीसगढ़ पर्यटन मंडल एवं राज्य सरकार के संयुक्त प्रयासों से राज्य के पर्यटन स्थलों के व्यापक प्रचार-प्रसार तथा प्राकृतिक एवं सांस्कृतिक धरोहर को राष्ट्रीय स्तर पर नई पहचान दिलाने के उद्देश्य से 13 से 18 मार्च तक आयोजित 6 दिवसीय विशेष फेम (FAM) ट्रिप सफलतापूर्वक संपन्न हो गई। यह आयोजन राज्य सरकार की दूरदर्शी सोच और पर्यटन को आर्थिक विकास के प्रमुख साधन के रूप में विकसित करने की प्रतिबद्धता को दर्शाता है।

इस ट्रिप में देश के विभिन्न राज्यों—दिल्ली, महाराष्ट्र, पश्चिम बंगाल, कर्नाटक, ओडिशा, चेन्नई, बेंगलुरु एवं अंडमान-निकोबार से आए लगभग 30 टूर ऑपरेटर एवं ट्रैवल एजेंट्स ने भाग लिया। इन प्रतिभागियों को दो समूहों में विभाजित कर उत्तर एवं दक्षिण छत्तीसगढ़ के प्रमुख पर्यटन स्थलों का भ्रमण कराया गया, जिससे उन्हें राज्य की विविध पर्यटन संभावनाओं का प्रत्यक्ष अनुभव प्राप्त हुआ।

उत्तर छत्तीसगढ़ में अंबिकापुर, मैनपाट, रामगढ़ और जशपुर जैसे स्थलों की प्राकृतिक सुंदरता एवं इको-टूरिज्म संभावनाओं से प्रतिभागियों को अवगत कराया गया। वहीं दक्षिण छत्तीसगढ़ में कांगेर घाटी, कोंडागांव, जगदलपुर, चित्रकोट, दंतेवाड़ा, बारसूर एवं धुडमारास जैसे स्थलों के माध्यम से बस्तर की समृद्ध जनजातीय संस्कृति, ऐतिहासिक धरोहर और प्राकृतिक वैभव का अनुभव कराया गया।

फेम ट्रिप के दौरान बस्तर स्थित विश्व प्रसिद्ध चित्रकोट जलप्रपात ने प्रतिभागियों को विशेष रूप से आकर्षित किया, जहां उन्होंने बोटिंग के साथ प्राकृतिक सौंदर्य का आनंद लिया। चित्रकोट के प्राचीन शिव मंदिर में दर्शन कर उन्होंने आध्यात्मिक अनुभव भी प्राप्त किया। इसके अलावा स्थानीय हाट-बाजारों का भ्रमण कर प्रतिभागियों ने जनजातीय जीवनशैली, पारंपरिक आयोजनों और सांस्कृतिक विविधता को करीब से समझा, जो छत्तीसगढ़ की विशिष्ट पहचान है।

ऐतिहासिक नगरी बारसूर के बत्तीसा मंदिर एवं प्राचीन गणेश प्रतिमाओं का अवलोकन कर राज्य की गौरवशाली सांस्कृतिक विरासत की झलक देखने को मिली। साथ ही प्रतिनिधिमंडल ने बस्तर संभाग के वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों से मुलाकात कर पर्यटन विकास, सुरक्षा व्यवस्था एवं बुनियादी सुविधाओं की जानकारी प्राप्त की, जिससे राज्य में पर्यटन के लिए सुरक्षित और अनुकूल वातावरण का विश्वास मजबूत हुआ।

मैनपाट एवं जशपुर क्षेत्र में इको-टूरिज्म, ग्रामीण पर्यटन और होमस्टे मॉडल की संभावनाओं को प्रस्तुत करते हुए राज्य सरकार की योजनाओं और पहल की सराहना की गई। कुनकुरी का गिरजाघर, राजपुरी जलप्रपात तथा केरे विलेज के महुआ होमस्टे जैसे स्थलों ने यह सिद्ध किया कि छत्तीसगढ़ में पर्यटन के विविध आयाम विकसित किए जा सकते हैं।

फेम ट्रिप का सबसे बड़ा सकारात्मक प्रभाव यह है कि इसमें शामिल टूर ऑपरेटर एवं ट्रैवल एजेंट्स अपने-अपने राज्यों में छत्तीसगढ़ को एक उभरते हुए और आकर्षक पर्यटन गंतव्य के रूप में प्रचारित करेंगे। इससे राज्य में पर्यटकों की संख्या में वृद्धि होने की प्रबल संभावना है।

पर्यटकों की बढ़ती आवाजाही से स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर बढ़ेंगे, खासकर होटल, ट्रांसपोर्ट, गाइड सेवा, हस्तशिल्प एवं स्थानीय बाजारों को सीधा लाभ मिलेगा। जनजातीय क्षेत्रों में पर्यटन के बढ़ने से स्थानीय संस्कृति को संरक्षण एवं पहचान मिलेगी, साथ ही ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी। इसके अतिरिक्त, इस प्रकार के आयोजनों से राज्य की सकारात्मक छवि राष्ट्रीय स्तर पर मजबूत होती है, जिससे निजी निवेश को भी प्रोत्साहन मिलता है और पर्यटन अधोसंरचना के विकास को गति मिलती है।

समापन समारोह में पर्यटन मंडल के अध्यक्ष नीलू शर्मा ने ट्रैवल पार्टनर्स से छत्तीसगढ़ को देशभर में बढ़ावा देने का आह्वान करते हुए राज्य सरकार द्वारा प्रदान की जा रही बेहतर सुविधाओं, सुरक्षित वातावरण और आतिथ्य की परंपरा पर विश्वास जताया। प्रबंध संचालक विवेक आचार्य ने भी प्रतिभागियों से अपने अनुभवों को व्यापक स्तर पर साझा करने और अधिक पर्यटकों को छत्तीसगढ़ लाने में सहयोग करने की अपील की। प्रतिभागियों ने छत्तीसगढ़ की प्राकृतिक सुंदरता, सांस्कृतिक विविधता और आत्मीय आतिथ्य की सराहना करते हुए इसे “हिडन जेम” बताया और भविष्य में यहां अधिक पर्यटकों को लाने का भरोसा जताया।

यह 6 दिवसीय फेम ट्रिप छत्तीसगढ़ पर्यटन बोर्ड एवं राज्य सरकार की प्रभावी रणनीति का प्रमाण है, जो राज्य को देश के प्रमुख पर्यटन मानचित्र पर स्थापित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर साबित होगी।

Hariram Chaurasia

हरीराम चौरसिया, जिन्हें हिंदी पत्रकारिता के क्षेत्र में 34 से अधिक वर्षों का समृद्ध अनुभव है। वे देश के प्रतिष्ठित अखबार 'दैनिक जागरण' सहित अन्य कई प्रतिष्ठित मीडिया हाउस के साथ कार्य कर चुके हैं और निष्पक्ष एवं तथ्यपरक रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top