BREAKING NEWS
बालको के माध्यम से क्षेत्र का सर्वांगीण विकास हो रहा है: लखन लाल देवांगनबालको अपने सामुदायिक उत्तरदायित्व का कर रहा है बखूबी निर्वहन: मंत्री श्री देवांगनकार्पोरेट: वेदांता स्किल स्कूल से 13,000 से अधिक युवाओं को मिला आत्मनिर्भरता का नया आधारबालको ने मानसिक स्वास्थ्य एवं तनाव प्रबंधन पर किया जागरूकता कार्यक्रम का आयोजनदेश का सबसे बड़ा भंडार: सोनभद्र में एल्युमिनियम सिलिकेट, यूपी-झारखंड सीमा पर हैं छह ब्लॉक; 26% तक ग्रेड आंकारायगढ़ | फसल बुआई से पहले किसानों को बड़ा झटका, प्रति एकड़ 10 हजार रुपये तक बढ़ा खेती का खर्च - खेमराज नायकमोदी सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर भाजपा रोडोपाली मंडल की बैठक संपन्न, विश्व पर्यावरण दिवस पर हुआ पौधरोपणरायगढ़: नवतपा में मानव सेवा का अनूठा उदाहरण, बिप्र परिवार के 9 दिवसीय प्याऊ का हुआ समापनजन्मदिन विशेष: संकल्प शक्ति से वक्त का साँचा बदल देने वाला असाधारण व्यक्तित्व का धनी है ओपी चौधरीबालको ने विभिन्न वार्डों में सुनिश्चित की पेयजल आपूर्तिसेकेंडरी स्टील सेक्टर के लिए उभरता बड़ा अवसर : Induction Furnace रूट से प्राइमरी क्वालिटी स्टील बनाने की दिशा में नई पहलकांग्रेस ने 13वीं पुण्यतिथि पर झीरम घाटी के शहीद नेताओं को अर्पित की भावभीनी श्रद्धांजलिईद-उल-अजहा (बकरीद) के पावन अवसर पर मुस्लिम समाज एवं प्रदेशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं: जयसिंह अग्रवाललखन लाल ने किया बालको कूलिंग टॉवर से रिस्दा पुल तक के नाली निर्माण का शिलान्यासरायगढ़ के जोगीडीपा में नगर पालिक निगम के नोटिस के बाद कांग्रेस पूरी तरह एक्टिव, 8 सदस्यीय जांच समिति गठित
BREAKING
बालको के माध्यम से क्षेत्र का सर्वांगीण विकास हो रहा है: लखन लाल देवांगनबालको अपने सामुदायिक उत्तरदायित्व का कर रहा है बखूबी निर्वहन: मंत्री श्री देवांगनकार्पोरेट: वेदांता स्किल स्कूल से 13,000 से अधिक युवाओं को मिला आत्मनिर्भरता का नया आधारबालको ने मानसिक स्वास्थ्य एवं तनाव प्रबंधन पर किया जागरूकता कार्यक्रम का आयोजनदेश का सबसे बड़ा भंडार: सोनभद्र में एल्युमिनियम सिलिकेट, यूपी-झारखंड सीमा पर हैं छह ब्लॉक; 26% तक ग्रेड आंकारायगढ़ | फसल बुआई से पहले किसानों को बड़ा झटका, प्रति एकड़ 10 हजार रुपये तक बढ़ा खेती का खर्च – खेमराज नायकमोदी सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर भाजपा रोडोपाली मंडल की बैठक संपन्न, विश्व पर्यावरण दिवस पर हुआ पौधरोपणरायगढ़: नवतपा में मानव सेवा का अनूठा उदाहरण, बिप्र परिवार के 9 दिवसीय प्याऊ का हुआ समापनजन्मदिन विशेष: संकल्प शक्ति से वक्त का साँचा बदल देने वाला असाधारण व्यक्तित्व का धनी है ओपी चौधरीबालको ने विभिन्न वार्डों में सुनिश्चित की पेयजल आपूर्तिसेकेंडरी स्टील सेक्टर के लिए उभरता बड़ा अवसर : Induction Furnace रूट से प्राइमरी क्वालिटी स्टील बनाने की दिशा में नई पहलकांग्रेस ने 13वीं पुण्यतिथि पर झीरम घाटी के शहीद नेताओं को अर्पित की भावभीनी श्रद्धांजलि

सभी मेन्यू देखें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

बालको के माध्यम से क्षेत्र का सर्वांगीण विकास हो रहा है: लखन लाल देवांगन
1 week ago
बालको अपने सामुदायिक उत्तरदायित्व का कर रहा है बखूबी निर्वहन: मंत्री श्री देवांगन
4 weeks ago
कार्पोरेट: वेदांता स्किल स्कूल से 13,000 से अधिक युवाओं को मिला आत्मनिर्भरता का नया आधार
1 month ago
बालको ने मानसिक स्वास्थ्य एवं तनाव प्रबंधन पर किया जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन
1 month ago
देश का सबसे बड़ा भंडार: सोनभद्र में एल्युमिनियम सिलिकेट, यूपी-झारखंड सीमा पर हैं छह ब्लॉक; 26% तक ग्रेड आंका
1 month ago

बालको के ‘उन्नति उत्सव 2026’ के आयोजन में मनाया गया महिलाओं की उपलब्धियों का भव्य उत्सव

बालको के सीईओ ने बताया कि ‘उन्नति परियोजना’ का उद्देश्य महिलाओं को वित्तीय रूप से सक्षम बनाना और उन्हें अपनी अभिव्यक्ति के लिए एक मजबूत मंच प्रदान करना है। यह पहल एक समावेशी और प्रगतिशील समाज के निर्माण की दिशा में बालको की दृढ़ प्रतिबद्धता को दर्शाती है। उन्होंने कहा कि बालको इस परियोजना के माध्यम से लगातार प्रयासरत है ताकि महिलाएं आर्थिक रूप से सशक्त होकर समाज में अपनी सशक्त पहचान बना सकें।

आयोजित उत्सव में कोसाकारी’ ब्रांड फिल्म और वेबसाइट का किया गया अनावरण

‘उन्नति परियोजना’ महिलाओं के जीवन में स्थायी परिवर्तन लाने के साथ उन्हें आत्मनिर्भर बनाने में भी निभा रही महत्वपूर्ण भूमिका – श्रीमती मनीषा कुमार

बालकोनगर, (कोरबा) | वेदांता समूह की कंपनी भारत एल्यूमिनियम कंपनी लिमिटेड (बालको) ने ‘उन्नति परियोजना’ के अंतर्गत वार्षिक ‘उन्नति उत्सव 2026’ का भव्य आयोजन किया। इसमें स्व सहायता समूह (एसएचजी) की महिलाओं सहित लगभग 800 से अधिक लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस अवसर पर बालको के मुख्य कार्यकारी अधिकारी एवं निदेशक राजेश कुमार तथा बालको लेडिज क्लब की अध्यक्ष श्रीमती मनीषा कुमार सहित कंपनी के वरिष्ठ एवं कर्मचारी उपस्थित थे।

दीप प्रज्वलन एवं सरस्वती वंदना के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। अतिथियों ने वेदांता स्किल स्कूल, मोर जल मोर माटी, आरोग्य, उन्नति, तीरंदाजी एवं नंद घर के स्टॉल का अवलोकन किया, जहां पर बालको के सामुदायिक विकास की विस्तृत जानकारी दी जा रही थी। उत्सव में चाक की मदद से मिट्टी के बर्तन बनाने तथा कोसा सिल्क से साड़ी बुनाई का स्टॉल आंगतुकों के लिए मुख्य आकर्षण का केंद्र था।

इस मौके पर बालको के सीईओ एवं वरिष्ठ अधिकारियों तथा विशिष्ट अतिथि मनीषा कुमार द्वारा उन 15 महिलाओं को सम्मानित किया गया, जिन्होंने विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य कर समाज में प्रेरणादायक उदाहरण प्रस्तुत किए हैं। ‘कोसाकारी’ ब्रांड फिल्म और वेबसाइट का भी अनावरण किया गया, जो स्थानीय कोसा सिल्क को वैश्विक पहचान दिलाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। साथ ही महिलाओं की सफलता पर आधारित उन्नति महासंघ की पहली पत्रिका सृष्टि का विमोचन भी किया गया। कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ के पारंपरिक कर्मा नृत्य सहित विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने समावेशिता और सांस्कृतिक विविधता का सुंदर प्रदर्शन किया।

बालको के सीईओ एवं मुख्य अतिथि राजेश कुमार ने अपने संबोधन में कहा कि ‘उन्नति उत्सव’ केवल एक आयोजन नहीं, बल्कि महिलाओं की शक्ति, आत्मविश्वास और आत्मनिर्भरता का सशक्त प्रतीक है। उन्होंने बताया कि ‘उन्नति परियोजना’ का उद्देश्य महिलाओं को वित्तीय रूप से सक्षम बनाना और उन्हें अपनी अभिव्यक्ति के लिए एक मजबूत मंच प्रदान करना है। यह पहल एक समावेशी और प्रगतिशील समाज के निर्माण की दिशा में बालको की दृढ़ प्रतिबद्धता को दर्शाती है। उन्होंने कहा कि बालको इस परियोजना के माध्यम से लगातार प्रयासरत है ताकि महिलाएं आर्थिक रूप से सशक्त होकर समाज में अपनी सशक्त पहचान बना सकें।

उन्नति महासंघ की सीईओ श्रीमती अनुराधा सिंह ने ‘उन्नति उत्सव’ की पृष्ठभूमि और इसके उद्देश्यों पर प्रकाश डालते हुए बताया कि यह मंच महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने और उद्यमिता के अवसरों से जोड़ने का माध्यम है। कार्यक्रम में लाभार्थियों द्वारा प्रस्तुत नाटक (स्किट) ने सामाजिक मुद्दों पर सशक्त संदेश दिया।

बालको लेडिज क्लब की अध्यक्ष श्रीमती मनीषा कुमार ने अपने संबोधन में बालको की सीएसआर पहल की सराहना करते हुए कहा कि ‘उन्नति परियोजना’ महिलाओं के जीवन में स्थायी परिवर्तन ला रही है और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। कार्यक्रम का समापन वेदांता स्किल स्कूल की छात्राओं द्वारा प्रस्तुत ऊर्जावान फ्लैश मॉब के साथ हुआ, जिसने महिला सशक्तिकरण का प्रेरणादायक संदेश दिया।

प्रोजेक्ट उन्नति का उद्देश्य महिलाओं को स्व सहायता समूह में शामिल करने और उन्हें सशक्त बनाने तथा उद्यमिता और स्थायी आजीविका के निर्माण के लिए उनकी क्षमताओं और कौशल को निखारने पर केंद्रित है। 561 से अधिक एसएचजी, जिनमें 6,003 से अधिक महिलाएं शामिल हैं, वे परियोजना के विभिन्न प्रशिक्षण से लाभान्वित हो रही हैं। बालको की ‘उन्नति परियोजना’ इसी परिवर्तन की सशक्त मिसाल है, जो महिलाओं को आत्मनिर्भर और सशक्त बनाकर समावेशी और प्रगतिशील समाज के निर्माण में अहम भूमिका निभा रही है। परियोजना का संचालन सोशल रिवाइवल ऑफ ग्रुप अर्बन रूरल एंड ट्राइबल (स्रोत) के सहयोग से किया जा रहा है।

Hariram Chaurasia

हरीराम चौरसिया, जिन्हें हिंदी पत्रकारिता के क्षेत्र में 34 से अधिक वर्षों का समृद्ध अनुभव है। वे देश के प्रतिष्ठित अखबार 'दैनिक जागरण' सहित अन्य कई प्रतिष्ठित मीडिया हाउस के साथ कार्य कर चुके हैं और निष्पक्ष एवं तथ्यपरक रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top