BREAKING NEWS
रायगढ़ | फसल बुआई से पहले किसानों को बड़ा झटका, प्रति एकड़ 10 हजार रुपये तक बढ़ा खेती का खर्च - खेमराज नायकमोदी सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर भाजपा रोडोपाली मंडल की बैठक संपन्न, विश्व पर्यावरण दिवस पर हुआ पौधरोपणरायगढ़: नवतपा में मानव सेवा का अनूठा उदाहरण, बिप्र परिवार के 9 दिवसीय प्याऊ का हुआ समापनजन्मदिन विशेष: संकल्प शक्ति से वक्त का साँचा बदल देने वाला असाधारण व्यक्तित्व का धनी है ओपी चौधरीबालको ने विभिन्न वार्डों में सुनिश्चित की पेयजल आपूर्तिसेकेंडरी स्टील सेक्टर के लिए उभरता बड़ा अवसर : Induction Furnace रूट से प्राइमरी क्वालिटी स्टील बनाने की दिशा में नई पहलकांग्रेस ने 13वीं पुण्यतिथि पर झीरम घाटी के शहीद नेताओं को अर्पित की भावभीनी श्रद्धांजलिईद-उल-अजहा (बकरीद) के पावन अवसर पर मुस्लिम समाज एवं प्रदेशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं: जयसिंह अग्रवाललखन लाल ने किया बालको कूलिंग टॉवर से रिस्दा पुल तक के नाली निर्माण का शिलान्यासरायगढ़ के जोगीडीपा में नगर पालिक निगम के नोटिस के बाद कांग्रेस पूरी तरह एक्टिव, 8 सदस्यीय जांच समिति गठितपूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी के पुण्यतिथि दिवस को जिला कांग्रेस कमेटी कोरबा ने आतंकवाद विरोध दिवस के रूप में मनायामहंगाई से त्रस्त जनता की आवाज बनी कांग्रेस, बालकोनगर में धरना-प्रदर्शनबढ़ती महंगाई, पेट्रोल, डीजल, गैस, उर्वरक, युरिया खाद की किल्‍लत और सोना खरीदी को लेकर दिए गए केंद्र सरकार के बयान के विरोध में कांग्रेस का आंदोलन हुआ तेज
BREAKING
रायगढ़ | फसल बुआई से पहले किसानों को बड़ा झटका, प्रति एकड़ 10 हजार रुपये तक बढ़ा खेती का खर्च – खेमराज नायकमोदी सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर भाजपा रोडोपाली मंडल की बैठक संपन्न, विश्व पर्यावरण दिवस पर हुआ पौधरोपणरायगढ़: नवतपा में मानव सेवा का अनूठा उदाहरण, बिप्र परिवार के 9 दिवसीय प्याऊ का हुआ समापनजन्मदिन विशेष: संकल्प शक्ति से वक्त का साँचा बदल देने वाला असाधारण व्यक्तित्व का धनी है ओपी चौधरीबालको ने विभिन्न वार्डों में सुनिश्चित की पेयजल आपूर्तिसेकेंडरी स्टील सेक्टर के लिए उभरता बड़ा अवसर : Induction Furnace रूट से प्राइमरी क्वालिटी स्टील बनाने की दिशा में नई पहलकांग्रेस ने 13वीं पुण्यतिथि पर झीरम घाटी के शहीद नेताओं को अर्पित की भावभीनी श्रद्धांजलिईद-उल-अजहा (बकरीद) के पावन अवसर पर मुस्लिम समाज एवं प्रदेशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं: जयसिंह अग्रवाललखन लाल ने किया बालको कूलिंग टॉवर से रिस्दा पुल तक के नाली निर्माण का शिलान्यासरायगढ़ के जोगीडीपा में नगर पालिक निगम के नोटिस के बाद कांग्रेस पूरी तरह एक्टिव, 8 सदस्यीय जांच समिति गठितपूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी के पुण्यतिथि दिवस को जिला कांग्रेस कमेटी कोरबा ने आतंकवाद विरोध दिवस के रूप में मनाया

सभी मेन्यू देखें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

रायगढ़ | फसल बुआई से पहले किसानों को बड़ा झटका, प्रति एकड़ 10 हजार रुपये तक बढ़ा खेती का खर्च – खेमराज नायक
2 weeks ago
मोदी सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर भाजपा रोडोपाली मंडल की बैठक संपन्न, विश्व पर्यावरण दिवस पर हुआ पौधरोपण
2 weeks ago
रायगढ़: नवतपा में मानव सेवा का अनूठा उदाहरण, बिप्र परिवार के 9 दिवसीय प्याऊ का हुआ समापन
2 weeks ago
जन्मदिन विशेष: संकल्प शक्ति से वक्त का साँचा बदल देने वाला असाधारण व्यक्तित्व का धनी है ओपी चौधरी
3 weeks ago
बालको ने विभिन्न वार्डों में सुनिश्चित की पेयजल आपूर्ति
3 weeks ago

कोरबा: बालको के ट्रांसजेंडर कर्मचारियों ने खेलों में भी बढ़ाया संस्थान का गौरव

इस प्रतियोगिता में बालको की ओर से भाग लेते हुए कर्मचारियों ने न केवल व्यक्तिगत उपलब्धियाँ हासिल कीं, बल्कि संगठन की समावेशी संस्कृति का भी प्रभावशाली प्रतिनिधित्व किया। यह प्रतियोगिता ट्रांसजेंडर समुदाय के सशक्तिकरण के लिए काम करने वाली संस्था ‘मिथवा संकल्प समिति’ द्वारा आयोजित की गई थी। इसमें सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय और समाज कल्याण विभाग का भी सहयोग रहा।

बालकोनगर, (प्रखर मीडिया)। वेदांता समूह की कंपनी भारत एल्यूमिनियम कंपनी लिमिटेड (बालको) के ट्रांसजेंडर कर्मचारियों ने रायपुर में आयोजित राष्ट्रीय स्तर की खेल प्रतियोगिता में भाग लिया और छत्तीसगढ़ व मध्य प्रदेश का प्रतिनिधित्व किया। विजेता खिलाड़ियों को देश की माननीय राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू और केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री डॉ. वीरेंद्र कुमार से मुलाकात करने का अवसर मिला। यह उपलब्धि दिखाती है कि बालको अपने कर्मचारियों को कार्यस्थल से आगे बढ़कर सीखने, आगे आने और अपनी प्रतिभा दिखाने के पूरे अवसर देता है।

यह प्रतियोगिता ट्रांसजेंडर समुदाय के सशक्तिकरण के लिए काम करने वाली संस्था ‘मिथवा संकल्प समिति’ द्वारा आयोजित की गई थी। इसमें सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय और समाज कल्याण विभाग का भी सहयोग रहा। प्रतियोगिता स्वामी विवेकानंद कोटा स्टेडियम में हुई, जिसमें आठ राज्यों से आए 300 से अधिक खिलाड़ियों ने भाग लिया। इस प्रतियोगिता में बालको की ओर से भाग लेते हुए कर्मचारियों ने न केवल व्यक्तिगत उपलब्धियाँ हासिल कीं, बल्कि संगठन की समावेशी संस्कृति का भी प्रभावशाली प्रतिनिधित्व किया।

बालको में सुरक्षा गार्ड के पद पर कार्यरत आएशा ने 400 मीटर दौड़ में पहला स्थान प्राप्त किया। उन्होंने कहा कि मेरे लिए खेल केवल पदक जीतने का माध्यम नहीं है, बल्कि यह पहचान, आत्मविश्वास और अपनापन महसूस कराने का जरिया है। ट्रैक पर उतरकर मुझे यह एहसास हुआ कि मैं अपनी जिम्मेदारियों और पहचान से आगे भी बहुत कुछ कर सकती हूँ। ऐसी प्रतियोगिताएँ हमें अपनी क्षमताओं को नए दृष्टिकोण से देखने का अवसर देती हैं।

बालको के सुरक्षा गार्ड कुलेश्वर ने 100 मीटर दौड़ में दूसरा रनर-अप स्थान हासिल किया। उन्होंने कहा कि बालको नियमित रूप से खेल प्रतियोगिता का आयोजन करता है, जिससे कर्मचारियों को सुरक्षित और प्रोत्साहनपूर्ण वातावरण मिलता है। क्रिकेट के लिए आयोजित बालको प्रीमियर लीग और अन्य आंतरिक प्रतियोगिताएँ हमें एक साझा मंच पर जोड़ती हैं, जहाँ टीमवर्क सबसे अहम होता है। ट्रांसजेंडर कर्मचारियों के लिए ऐसे अवसर विशेष मायने रखते हैं, क्योंकि इससे हमें स्वीकार्यता और आत्मविश्वास दोनों मिलता है।

वहीं, बालको में सुरक्षा गार्ड के रूप में कार्यरत अलका नागरवाड़े ने 800 मीटर दौड़ में तीसरा स्थान प्राप्त किया। उन्होंने कहा कि इस तरह के मंच आत्मविश्वास बढ़ाने में बहुत मदद करते हैं। कंपनी और बाहरी प्रतियोगिताओं में भाग लेने से मैंने चुनौतियों का सामना करने की क्षमता विकसित की है। अभ्यास और प्रदर्शन के लिए मिला प्रोत्साहन मेरे आत्मसम्मान को मजबूत करता है। अपनी 800 मीटर की दौड़ का हर पल मैंने पूरे उत्साह के साथ जिया।

यह उपलब्धियां दर्शाति है कि बालको अपने कर्मचारियों को केवल कार्यस्थल तक सीमित नहीं रखता, बल्कि उनके सर्वांगीण विकास को भी महत्व देता है। खेल गतिविधियाँ कर्मचारियों के बीच सहयोग, संवाद और आपसी सम्मान को बढ़ावा देती हैं। कंपनी द्वारा आयोजित बालको प्रीमियर लीग, बैडमिंटन टूर्नामेंट, वॉलीबॉल लीग और अन्य खेल प्रतियोगिताएँ कर्मचारियों को आगे बढ़ने का अवसर देती हैं।

राष्ट्रीय स्तर की इस प्रतियोगिता में बालको के ट्रांसजेंडर कर्मचारियों की सफलता केवल खेल उपलब्धि नहीं है, बल्कि यह उस कार्यस्थल संस्कृति का प्रतीक है, जो आत्मविश्वास, सहभागिता और पारस्परिक सम्मान को निरंतर मजबूत करती है। ऐसे प्रयासों के माध्यम से बालको एक ऐसा वातावरण विकसित कर रहा है, जहाँ हर व्यक्ति सम्मान के साथ आगे बढ़ सके और अपने रुचि व प्रतिभा को पूरे आत्मविश्वास के साथ साकार कर सके।

Hariram Chaurasia

हरीराम चौरसिया, जिन्हें हिंदी पत्रकारिता के क्षेत्र में 34 से अधिक वर्षों का समृद्ध अनुभव है। वे देश के प्रतिष्ठित अखबार 'दैनिक जागरण' सहित अन्य कई प्रतिष्ठित मीडिया हाउस के साथ कार्य कर चुके हैं और निष्पक्ष एवं तथ्यपरक रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top