BREAKING NEWS
बालको ने किया सेफ्टी पार्क का उद्घाटन, 5,000 लोगों तक पहुंचा जागरूकता अभियानउद्योग मंत्री ने अपने जन्म दिवस पर लघु व्यवसायियों को दी आनंद बाजार वेंडिंग जोन की सौगात, रोड साईट व्यवसाय करने वाले छोटे व्यवसायियों को मिली स्थाई दुकानें, अब हटाये जाने का डर नहींसुरों की मल्लिका आशा भोसले का 92 की उम्र में निधन, कल होगा अंतिम संस्कारभारत सरकार द्वारा आयोजित जनगणना 2027 के अंतर्गत प्रथम चरण में छत्तीसगढ़ राज्य में मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना 01 मई से 30 मई 2026 तकज्वाइंट रिप्लेसमेंट सर्जरी से मिलती है बेहतर जीवन गुणवत्ता : डॉ. विपिन चंद्र त्यागीउद्योग तथा श्रम विभाग के आपसी समन्वय से संवर रहा है - छत्तीसगढ़वेदांता एल्युमीनियम ने झारसुगुडा में एल्युमीनियम पार्क के लिए डाउन-स्ट्रीम ग्राहकों के साथ रणनीतिक समझौता ज्ञापन पर किए हस्ताक्षरNKH कोरबा में मेदांता के जॉइंट रिप्लेसमेंट सर्जन डॉ. त्यागी 11 और 12 अप्रैल को रहेंगे उपलब्धसंपूर्णता अभियान के संकेतकों को शत-प्रतिशत संतृप्त करें: सीईओ जिला पंचायतLPG Booking Rules: LPG गैस बुकिंग के नियमों में बदलाव, आज ही करें ये काम, नहीं तो नहीं मिलेगा सिलेंडरभारतीय कम्युनिस्ट पार्टी बालकोनगर क्षेत्र में बुरी तरह से जर्जर हो चुके गहरे गड्ढों से आच्छादित मुख्य सड़क के अविलंब सुधार और व्याप्त अन्य जनसमस्याओं के निराकरण को लेकर शीघ्र करेगी वृहद जन आंदोलन की शुरुआतबालको की पहल से मूंगफली बनी किसानों की आय बढ़ाने का सशक्त माध्यमछत्तीसगढ़ के खनिज राजस्व में 14 प्रतिशत की उल्लेखनीय वृद्धि : वर्ष 2025–26 में ₹16,625 करोड़ की प्राप्तिराजधानी रायपुर में इस साल बनेंगे 4 फ्लाईओवर्स: अरूण सावजिले में मनरेगा के तहत 'नवा तरिया आय के जरिया' अभियान शुरू, सीईओ ने मनरेगा, एनआरएलएम एवं लाइन विभागों की ली समीक्षा बैठक
BREAKING
बालको ने किया सेफ्टी पार्क का उद्घाटन, 5,000 लोगों तक पहुंचा जागरूकता अभियानउद्योग मंत्री ने अपने जन्म दिवस पर लघु व्यवसायियों को दी आनंद बाजार वेंडिंग जोन की सौगात, रोड साईट व्यवसाय करने वाले छोटे व्यवसायियों को मिली स्थाई दुकानें, अब हटाये जाने का डर नहींसुरों की मल्लिका आशा भोसले का 92 की उम्र में निधन, कल होगा अंतिम संस्कारभारत सरकार द्वारा आयोजित जनगणना 2027 के अंतर्गत प्रथम चरण में छत्तीसगढ़ राज्य में मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना 01 मई से 30 मई 2026 तकज्वाइंट रिप्लेसमेंट सर्जरी से मिलती है बेहतर जीवन गुणवत्ता : डॉ. विपिन चंद्र त्यागीउद्योग तथा श्रम विभाग के आपसी समन्वय से संवर रहा है – छत्तीसगढ़वेदांता एल्युमीनियम ने झारसुगुडा में एल्युमीनियम पार्क के लिए डाउन-स्ट्रीम ग्राहकों के साथ रणनीतिक समझौता ज्ञापन पर किए हस्ताक्षरNKH कोरबा में मेदांता के जॉइंट रिप्लेसमेंट सर्जन डॉ. त्यागी 11 और 12 अप्रैल को रहेंगे उपलब्धसंपूर्णता अभियान के संकेतकों को शत-प्रतिशत संतृप्त करें: सीईओ जिला पंचायतLPG Booking Rules: LPG गैस बुकिंग के नियमों में बदलाव, आज ही करें ये काम, नहीं तो नहीं मिलेगा सिलेंडरभारतीय कम्युनिस्ट पार्टी बालकोनगर क्षेत्र में बुरी तरह से जर्जर हो चुके गहरे गड्ढों से आच्छादित मुख्य सड़क के अविलंब सुधार और व्याप्त अन्य जनसमस्याओं के निराकरण को लेकर शीघ्र करेगी वृहद जन आंदोलन की शुरुआतबालको की पहल से मूंगफली बनी किसानों की आय बढ़ाने का सशक्त माध्यम

सभी मेन्यू देखें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

बालको ने किया सेफ्टी पार्क का उद्घाटन, 5,000 लोगों तक पहुंचा जागरूकता अभियान
18 hours ago
उद्योग मंत्री ने अपने जन्म दिवस पर लघु व्यवसायियों को दी आनंद बाजार वेंडिंग जोन की सौगात, रोड साईट व्यवसाय करने वाले छोटे व्यवसायियों को मिली स्थाई दुकानें, अब हटाये जाने का डर नहीं
1 day ago
सुरों की मल्लिका आशा भोसले का 92 की उम्र में निधन, कल होगा अंतिम संस्कार
2 days ago
भारत सरकार द्वारा आयोजित जनगणना 2027 के अंतर्गत प्रथम चरण में छत्तीसगढ़ राज्य में मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना 01 मई से 30 मई 2026 तक
2 days ago
ज्वाइंट रिप्लेसमेंट सर्जरी से मिलती है बेहतर जीवन गुणवत्ता : डॉ. विपिन चंद्र त्यागी
2 days ago

पुण्यतिथि पर श्रद्धापूर्वक याद किए गए ओपी जिंदल

कंपनी के कॉर्पोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व विभाग द्वारा इस दिन को सेवा के रूप में मनाते हुए जिंदल आशा केंद्र, वृद्धाश्रमों एवं अनाथालयों में विभिन्न जनकल्याणकारी गतिविधियों का आयोजन किया गया।

— अनेक सेवामूलक कार्यों के साथ अर्पित की गयी श्रद्धांजलि

— संयंत्र परिसर के साथ ही शहर और गांवों में अनेक आयोजन


रायगढ़
। जिंदल समूह के संस्थापक ओमप्रकाश जिंदल की पुण्यतिथि के अवसर पर जिंदल स्टील रायगढ़ सहित देश-विदेश में श्रद्धा और सम्मान के साथ उन्हें याद किया गया। इस अवसर पर संयंत्र परिसर के साथ ही रायगढ़ शहर एवं आसपास के गांवों में भी अनेक सेवामूलक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। सर्वधर्म प्रार्थना सभा के साथ ही शांति के लिए पूरे दिन गीता पाठ का भी आयोजन हुआ।

इस अवसर पर रायगढ़ में आयोजित कार्यक्रमों की शुरुआत सुबह जिंदल स्टील लिमिटेड, रायगढ़ संयंत्र के परिसर में स्थित श्री जिंदल की प्रतिमा पर माल्यार्पण के साथ हुई। यहां कंपनी के कार्यपालन निदेशक देबोज्योति रॉय, एक्जीक्यूटिव वाइस प्रेसिडेंट संजीव चौहान, एचआर प्रमुख प्रवीण जॉर्ज सहित अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके पश्चात मंदिर प्रांगण में गीता पाठ का आयोजन किया गया, जो पूरे दिन जारी रहा।

जिंदल आशा केंद्र में सर्वधर्म प्रार्थना सभा आयोजित की गयी। इसमें सभी धर्मों के गुरूओं ने पहुंचकर प्रार्थना की एवं सर्वधर्म सद्भाव का संदेश दिया। यहां उपस्थित विशेष बच्चों को संबोधित करते हुए कार्यपालन निदेशक श्री रॉय ने कहा कि जीवन में निरंतर सीखते रहना ही आगे बढ़ने का मार्ग है। उन्होंने बाबूजी के दृष्टिकोण को याद करते हुए कहा, “जहां अन्य लोग दीवारें देखते हैं, वहां बाबूजी ने हमेशा नए अवसरों के द्वार देखे।” उनके इन प्रेरणादायक शब्दों ने उपस्थित बच्चों और कर्मचारियों में नई ऊर्जा का संचार किया। उन्होंने कहा कि बाबूजी द्वारा शुरू किए गए सेवामूलक कार्यों का लाभ आज हजारों परिवारों को मिल रहा है। एक्जीक्यूटिव वाइस प्रेसिडेंट संजीव चौहान ने बच्चों को प्रेरित करते हुए बताया कि बाबूजी का जीवन सभी के लिए आदर्श है।

कंपनी के कॉर्पोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व विभाग द्वारा इस दिन को सेवा के रूप में मनाते हुए जिंदल आशा केंद्र, वृद्धाश्रमों एवं अनाथालयों में विभिन्न जनकल्याणकारी गतिविधियों का आयोजन किया गया। वृद्धाश्रमों में रहने वाले बुजुर्गों के लिए निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। यहां आवश्यकतानुसार दवाइयों का वितरण भी चिकित्सकों के परामर्श पर किया गया। कार्यक्रमों में बड़ी संख्या में अधिकारियों, कर्मचारियों एवं स्थानीय नागरिकों ने भाग लेते हुए बाबूजी के आदर्शों को आत्मसात करने और समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारियों को निभाने का संकल्प लिया।

Hariram Chaurasia

हरीराम चौरसिया, जिन्हें हिंदी पत्रकारिता के क्षेत्र में 34 से अधिक वर्षों का समृद्ध अनुभव है। वे देश के प्रतिष्ठित अखबार 'दैनिक जागरण' सहित अन्य कई प्रतिष्ठित मीडिया हाउस के साथ कार्य कर चुके हैं और निष्पक्ष एवं तथ्यपरक रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top