BREAKING NEWS
रायगढ़ | फसल बुआई से पहले किसानों को बड़ा झटका, प्रति एकड़ 10 हजार रुपये तक बढ़ा खेती का खर्च - खेमराज नायकमोदी सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर भाजपा रोडोपाली मंडल की बैठक संपन्न, विश्व पर्यावरण दिवस पर हुआ पौधरोपणरायगढ़: नवतपा में मानव सेवा का अनूठा उदाहरण, बिप्र परिवार के 9 दिवसीय प्याऊ का हुआ समापनजन्मदिन विशेष: संकल्प शक्ति से वक्त का साँचा बदल देने वाला असाधारण व्यक्तित्व का धनी है ओपी चौधरीबालको ने विभिन्न वार्डों में सुनिश्चित की पेयजल आपूर्तिसेकेंडरी स्टील सेक्टर के लिए उभरता बड़ा अवसर : Induction Furnace रूट से प्राइमरी क्वालिटी स्टील बनाने की दिशा में नई पहलकांग्रेस ने 13वीं पुण्यतिथि पर झीरम घाटी के शहीद नेताओं को अर्पित की भावभीनी श्रद्धांजलिईद-उल-अजहा (बकरीद) के पावन अवसर पर मुस्लिम समाज एवं प्रदेशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं: जयसिंह अग्रवाललखन लाल ने किया बालको कूलिंग टॉवर से रिस्दा पुल तक के नाली निर्माण का शिलान्यासरायगढ़ के जोगीडीपा में नगर पालिक निगम के नोटिस के बाद कांग्रेस पूरी तरह एक्टिव, 8 सदस्यीय जांच समिति गठितपूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी के पुण्यतिथि दिवस को जिला कांग्रेस कमेटी कोरबा ने आतंकवाद विरोध दिवस के रूप में मनायामहंगाई से त्रस्त जनता की आवाज बनी कांग्रेस, बालकोनगर में धरना-प्रदर्शनबढ़ती महंगाई, पेट्रोल, डीजल, गैस, उर्वरक, युरिया खाद की किल्‍लत और सोना खरीदी को लेकर दिए गए केंद्र सरकार के बयान के विरोध में कांग्रेस का आंदोलन हुआ तेज
BREAKING
रायगढ़ | फसल बुआई से पहले किसानों को बड़ा झटका, प्रति एकड़ 10 हजार रुपये तक बढ़ा खेती का खर्च – खेमराज नायकमोदी सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर भाजपा रोडोपाली मंडल की बैठक संपन्न, विश्व पर्यावरण दिवस पर हुआ पौधरोपणरायगढ़: नवतपा में मानव सेवा का अनूठा उदाहरण, बिप्र परिवार के 9 दिवसीय प्याऊ का हुआ समापनजन्मदिन विशेष: संकल्प शक्ति से वक्त का साँचा बदल देने वाला असाधारण व्यक्तित्व का धनी है ओपी चौधरीबालको ने विभिन्न वार्डों में सुनिश्चित की पेयजल आपूर्तिसेकेंडरी स्टील सेक्टर के लिए उभरता बड़ा अवसर : Induction Furnace रूट से प्राइमरी क्वालिटी स्टील बनाने की दिशा में नई पहलकांग्रेस ने 13वीं पुण्यतिथि पर झीरम घाटी के शहीद नेताओं को अर्पित की भावभीनी श्रद्धांजलिईद-उल-अजहा (बकरीद) के पावन अवसर पर मुस्लिम समाज एवं प्रदेशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं: जयसिंह अग्रवाललखन लाल ने किया बालको कूलिंग टॉवर से रिस्दा पुल तक के नाली निर्माण का शिलान्यासरायगढ़ के जोगीडीपा में नगर पालिक निगम के नोटिस के बाद कांग्रेस पूरी तरह एक्टिव, 8 सदस्यीय जांच समिति गठितपूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी के पुण्यतिथि दिवस को जिला कांग्रेस कमेटी कोरबा ने आतंकवाद विरोध दिवस के रूप में मनाया

सभी मेन्यू देखें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

रायगढ़ | फसल बुआई से पहले किसानों को बड़ा झटका, प्रति एकड़ 10 हजार रुपये तक बढ़ा खेती का खर्च – खेमराज नायक
2 weeks ago
मोदी सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर भाजपा रोडोपाली मंडल की बैठक संपन्न, विश्व पर्यावरण दिवस पर हुआ पौधरोपण
2 weeks ago
रायगढ़: नवतपा में मानव सेवा का अनूठा उदाहरण, बिप्र परिवार के 9 दिवसीय प्याऊ का हुआ समापन
2 weeks ago
जन्मदिन विशेष: संकल्प शक्ति से वक्त का साँचा बदल देने वाला असाधारण व्यक्तित्व का धनी है ओपी चौधरी
3 weeks ago
बालको ने विभिन्न वार्डों में सुनिश्चित की पेयजल आपूर्ति
3 weeks ago

रायगढ़: आपदा में अवसर खोजने वाली कांग्रेस पूरे जिले में शून्य – अशोक अग्रवाल

कांग्रेस अपनी खो चुकी राजनीतिक जमीन और समाप्त हो चुके जनाधार को बचाने के लिए इस प्रकार के प्रायोजित आंदोलनों का सहारा ले रही है, लेकिन जनता अब कांग्रेस की मंशा को भलीभांति समझ चुकी है।

रायगढ़, (लक्की गहलोत)। जिला भाजपा के सह प्रवक्ता एवं पूर्व जिला पंचायत सदस्य अशोक अग्रवाल ने कांग्रेस द्वारा डीजल-पेट्रोल की कथित किल्लत को लेकर किए गए धरना प्रदर्शन को पूरी तरह राजनीतिक नौटंकी बताते हुए कहा कि कांग्रेस आज भी आपदा में अवसर खोजने की अपनी पुरानी मानसिकता से बाहर नहीं निकल पाई है। मुट्ठी भर समर्थकों के साथ किया गया यह विरोध प्रदर्शन केवल जनता को भ्रमित करने का असफल प्रयास है।

श्री अग्रवाल ने कहा कि वैश्विक परिस्थितियों और अंतर्राष्ट्रीय संकटों के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत मजबूती से खड़ा है। देश की जनता को केंद्र सरकार की नीयत और नीति पर पूरा विश्वास है। यही कारण है कि हर चुनौतीपूर्ण परिस्थिति में पूरा देश प्रधानमंत्री के साथ खड़ा दिखाई देता है, जबकि कांग्रेस केवल नकारात्मक राजनीति करने में लगी हुई है। उन्होंने कहा कि रायगढ़ में कांग्रेस द्वारा पेट्रोल पंपों में जाकर हो-हल्ला मचाना और कृत्रिम भय का वातावरण बनाना अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है। कांग्रेस अपनी खो चुकी राजनीतिक जमीन और समाप्त हो चुके जनाधार को बचाने के लिए इस प्रकार के प्रायोजित आंदोलनों का सहारा ले रही है, लेकिन जनता अब कांग्रेस की मंशा को भलीभांति समझ चुकी है।

अग्रवाल ने आगे कहा कि कांग्रेसियों की मुख्य तकलीफ रायगढ़ विधायक एवं प्रदेश के वित्त मंत्री ओपी चौधरी की विकासवादी राजनीति है। जिस प्रकार ओपी चौधरी के नेतृत्व में पूरे रायगढ़ जिले में विकास की गंगा बह रही है, उससे कांग्रेस पूरी तरह से बौखला गई है। उन्होंने कहा कि सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य, पेयजल, धार्मिक एवं सामाजिक अधोसंरचना के क्षेत्र में लगातार ऐतिहासिक कार्य हो रहे हैं, जिससे आम जनता का विश्वास भाजपा के प्रति लगातार मजबूत होता जा रहा है। यही कारण है कि जनता के मुद्दों पर पूरी तरह विफल हो चुकी कांग्रेस अब भ्रम फैलाने और अनावश्यक विरोध प्रदर्शन की राजनीति में जुट गई है।

अग्रवाल ने कहा कि जिले की जनता विकास, सुशासन और स्थिर नेतृत्व के साथ है तथा कांग्रेस की भ्रम फैलाने वाली राजनीति को पूरी तरह नकार चुकी है। भाजपा सरकार जनता की सुविधाओं और आवश्यकताओं को लेकर पूरी तरह संवेदनशील है। रायगढ़ की जनता विकास चाहती है, यही कारण है कि पार्टी को जनता का आशीर्वाद लगातार मिल रहा है। मौजूदा स्थिति में कांग्रेस को आत्ममंथन करने की आवश्यकता है, न कि झूठ और भ्रम के सहारे अपनी राजनीतिक जमीन बचाने का प्रयास करने की।

Hariram Chaurasia

हरीराम चौरसिया, जिन्हें हिंदी पत्रकारिता के क्षेत्र में 34 से अधिक वर्षों का समृद्ध अनुभव है। वे देश के प्रतिष्ठित अखबार 'दैनिक जागरण' सहित अन्य कई प्रतिष्ठित मीडिया हाउस के साथ कार्य कर चुके हैं और निष्पक्ष एवं तथ्यपरक रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top