BREAKING NEWS
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय करेंगे निःशुल्क भाषा शिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभबालको ने ‘वरदान’ अपार्टमेंट का किया उद्घाटन, युवा कर्मचारियों को मिला नया आवासबालको ने आपसी विश्वास, स्नेह और एकजुटता के पर्व रक्षाबंधन को धूमधाम से मनायाबालको की उत्तरोत्तर प्रगति में महिला इंजीनियरों की महत्वपूर्ण भूमिकाबालको के माध्यम से क्षेत्र का सर्वांगीण विकास हो रहा है: लखन लाल देवांगनबालको अपने सामुदायिक उत्तरदायित्व का कर रहा है बखूबी निर्वहन: मंत्री श्री देवांगनकार्पोरेट: वेदांता स्किल स्कूल से 13,000 से अधिक युवाओं को मिला आत्मनिर्भरता का नया आधारबालको ने मानसिक स्वास्थ्य एवं तनाव प्रबंधन पर किया जागरूकता कार्यक्रम का आयोजनदेश का सबसे बड़ा भंडार: सोनभद्र में एल्युमिनियम सिलिकेट, यूपी-झारखंड सीमा पर हैं छह ब्लॉक; 26% तक ग्रेड आंकारायगढ़ | फसल बुआई से पहले किसानों को बड़ा झटका, प्रति एकड़ 10 हजार रुपये तक बढ़ा खेती का खर्च - खेमराज नायकमोदी सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर भाजपा रोडोपाली मंडल की बैठक संपन्न, विश्व पर्यावरण दिवस पर हुआ पौधरोपणरायगढ़: नवतपा में मानव सेवा का अनूठा उदाहरण, बिप्र परिवार के 9 दिवसीय प्याऊ का हुआ समापनजन्मदिन विशेष: संकल्प शक्ति से वक्त का साँचा बदल देने वाला असाधारण व्यक्तित्व का धनी है ओपी चौधरीबालको ने विभिन्न वार्डों में सुनिश्चित की पेयजल आपूर्तिसेकेंडरी स्टील सेक्टर के लिए उभरता बड़ा अवसर : Induction Furnace रूट से प्राइमरी क्वालिटी स्टील बनाने की दिशा में नई पहल
BREAKING
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय करेंगे निःशुल्क भाषा शिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभबालको ने ‘वरदान’ अपार्टमेंट का किया उद्घाटन, युवा कर्मचारियों को मिला नया आवासबालको ने आपसी विश्वास, स्नेह और एकजुटता के पर्व रक्षाबंधन को धूमधाम से मनायाबालको की उत्तरोत्तर प्रगति में महिला इंजीनियरों की महत्वपूर्ण भूमिकाबालको के माध्यम से क्षेत्र का सर्वांगीण विकास हो रहा है: लखन लाल देवांगनबालको अपने सामुदायिक उत्तरदायित्व का कर रहा है बखूबी निर्वहन: मंत्री श्री देवांगनकार्पोरेट: वेदांता स्किल स्कूल से 13,000 से अधिक युवाओं को मिला आत्मनिर्भरता का नया आधारबालको ने मानसिक स्वास्थ्य एवं तनाव प्रबंधन पर किया जागरूकता कार्यक्रम का आयोजनदेश का सबसे बड़ा भंडार: सोनभद्र में एल्युमिनियम सिलिकेट, यूपी-झारखंड सीमा पर हैं छह ब्लॉक; 26% तक ग्रेड आंकारायगढ़ | फसल बुआई से पहले किसानों को बड़ा झटका, प्रति एकड़ 10 हजार रुपये तक बढ़ा खेती का खर्च – खेमराज नायकमोदी सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर भाजपा रोडोपाली मंडल की बैठक संपन्न, विश्व पर्यावरण दिवस पर हुआ पौधरोपणरायगढ़: नवतपा में मानव सेवा का अनूठा उदाहरण, बिप्र परिवार के 9 दिवसीय प्याऊ का हुआ समापन

सभी मेन्यू देखें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय करेंगे निःशुल्क भाषा शिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ
4 hours ago
बालको ने ‘वरदान’ अपार्टमेंट का किया उद्घाटन, युवा कर्मचारियों को मिला नया आवास
2 weeks ago
बालको ने आपसी विश्वास, स्नेह और एकजुटता के पर्व रक्षाबंधन को धूमधाम से मनाया
3 weeks ago
बालको की उत्तरोत्तर प्रगति में महिला इंजीनियरों की महत्वपूर्ण भूमिका
1 month ago
बालको के माध्यम से क्षेत्र का सर्वांगीण विकास हो रहा है: लखन लाल देवांगन
2 months ago

अवैध अतिक्रमण पर छत्तीसगढ़ राज्य वन विकास निगम की सख्त कार्रवाई

कार्रवाई के दौरान 500 नग फ्लाई ऐश ब्रिक्स, 15 एंगल पाइप और 6 टीन शीट जप्त की गईं। जब्त सामग्री का जप्तीनामा तैयार कर चालान के माध्यम से प्रोजेक्ट डिपो कोटा भेज दिया गया। इससे पूर्व संबंधित व्यक्ति के खिलाफ भारतीय वन अधिनियम 1927 की धारा 33(1)(ग) एवं लोक संपत्ति अधिनियम 1989 की धारा 3 के तहत प्रकरण दर्ज किया जा चुका है।

रायपुर। वन मंत्री केदार कश्यप के निर्देशानुसार छत्तीसगढ़ राज्य वन विकास निगम द्वारा लगातार अवैध कटाई, अतिक्रमण और उत्खनन पर नियंत्रण के लिए प्रदेशभर में नियमित गश्त और सख्त कार्रवाई की जा रही है। इस पहल से वन क्षेत्रों की सुरक्षा व्यवस्था मजबूत हुई है और अवैध गतिविधियों पर प्रभावी रोक लग रही है।

कोटा परियोजना मंडल, बिलासपुर के अंतर्गत परिक्षेत्र भैंसाझार के रतनपुर सर्किल के जूनाशहर बीट के कक्ष क्रमांक PF/1621 में अवैध अतिक्रमण का मामला सामने आया। यहां श्री संतोष सोनी, निवासी रतनपुर द्वारा वन भूमि पर टीन और लोहे से अवैध शेड का निर्माण किया गया था।

उपमंडल प्रबंधक, कोटा द्वारा जारी नोटिस (पत्र क्रमांक 98/2026, दिनांक 11 अप्रैल 2026) के बावजूद अतिक्रमण नहीं हटाए जाने पर वन विभाग की टीम ने 12 अप्रैल 2026 को कार्रवाई करते हुए जेसीबी की मदद से अवैध टीन शेड को हटा दिया। कार्रवाई के दौरान 500 नग फ्लाई ऐश ब्रिक्स, 15 एंगल पाइप और 6 टीन शीट जप्त की गईं। जब्त सामग्री का जप्तीनामा तैयार कर चालान के माध्यम से प्रोजेक्ट डिपो कोटा भेज दिया गया। इससे पूर्व संबंधित व्यक्ति के खिलाफ भारतीय वन अधिनियम 1927 की धारा 33(1)(ग) एवं लोक संपत्ति अधिनियम 1989 की धारा 3 के तहत प्रकरण दर्ज किया जा चुका है।

यह कार्रवाई क्षेत्रीय महाप्रबंधक बिलासपुर और मंडल प्रबंधक कोटा के निर्देशन में परियोजना परिक्षेत्र अधिकारी वैभव साहू के नेतृत्व में की गई। अभियान में वन विभाग के अधिकारी-कर्मचारी और सुरक्षा श्रमिक शामिल रहे। प्रबंध संचालक श्री प्रेम कुमार ने इस प्रभावी कार्रवाई के लिए टीम की सराहना करते हुए सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को इसी तरह सतर्कता के साथ वन संरक्षण कार्य करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही, आगामी गोपनीय प्रतिवेदन में वन सुरक्षा एवं संवर्धन में योगदान को भी शामिल करने की बात कही गई है।

Hariram Chaurasia

हरीराम चौरसिया, जिन्हें हिंदी पत्रकारिता के क्षेत्र में 34 से अधिक वर्षों का समृद्ध अनुभव है। वे देश के प्रतिष्ठित अखबार 'दैनिक जागरण' सहित अन्य कई प्रतिष्ठित मीडिया हाउस के साथ कार्य कर चुके हैं और निष्पक्ष एवं तथ्यपरक रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top