
कोरबा । पूर्व मंत्री, छत्तीसगढ़ शासन जयसिंह अग्रवाल ने ईद-उल-अजहा (बकरीद) के पावन अवसर पर मुस्लिम समाज एवं सभी प्रदेशवासियों को शुभकामनायें देते हुए कहा कि ‘यह पवित्र पर्व त्याग, बलिदान, प्रेम, भाईचारे और मानवता की सेवा का संदेश देता है’। उन्होंने आगे कहा कि – आइए, हम सभी लोग आपसी सौहार्द, एकता और सद्भाव को मजबूत करते हुए समाज में शांति, खुशहाली एवं भाईचारे का वातावरण स्थापित करने का संकल्प लें।