BREAKING NEWS
बालको के माध्यम से क्षेत्र का सर्वांगीण विकास हो रहा है: लखन लाल देवांगनबालको अपने सामुदायिक उत्तरदायित्व का कर रहा है बखूबी निर्वहन: मंत्री श्री देवांगनकार्पोरेट: वेदांता स्किल स्कूल से 13,000 से अधिक युवाओं को मिला आत्मनिर्भरता का नया आधारबालको ने मानसिक स्वास्थ्य एवं तनाव प्रबंधन पर किया जागरूकता कार्यक्रम का आयोजनदेश का सबसे बड़ा भंडार: सोनभद्र में एल्युमिनियम सिलिकेट, यूपी-झारखंड सीमा पर हैं छह ब्लॉक; 26% तक ग्रेड आंकारायगढ़ | फसल बुआई से पहले किसानों को बड़ा झटका, प्रति एकड़ 10 हजार रुपये तक बढ़ा खेती का खर्च - खेमराज नायकमोदी सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर भाजपा रोडोपाली मंडल की बैठक संपन्न, विश्व पर्यावरण दिवस पर हुआ पौधरोपणरायगढ़: नवतपा में मानव सेवा का अनूठा उदाहरण, बिप्र परिवार के 9 दिवसीय प्याऊ का हुआ समापनजन्मदिन विशेष: संकल्प शक्ति से वक्त का साँचा बदल देने वाला असाधारण व्यक्तित्व का धनी है ओपी चौधरीबालको ने विभिन्न वार्डों में सुनिश्चित की पेयजल आपूर्तिसेकेंडरी स्टील सेक्टर के लिए उभरता बड़ा अवसर : Induction Furnace रूट से प्राइमरी क्वालिटी स्टील बनाने की दिशा में नई पहलकांग्रेस ने 13वीं पुण्यतिथि पर झीरम घाटी के शहीद नेताओं को अर्पित की भावभीनी श्रद्धांजलिईद-उल-अजहा (बकरीद) के पावन अवसर पर मुस्लिम समाज एवं प्रदेशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं: जयसिंह अग्रवाललखन लाल ने किया बालको कूलिंग टॉवर से रिस्दा पुल तक के नाली निर्माण का शिलान्यासरायगढ़ के जोगीडीपा में नगर पालिक निगम के नोटिस के बाद कांग्रेस पूरी तरह एक्टिव, 8 सदस्यीय जांच समिति गठित
BREAKING
बालको के माध्यम से क्षेत्र का सर्वांगीण विकास हो रहा है: लखन लाल देवांगनबालको अपने सामुदायिक उत्तरदायित्व का कर रहा है बखूबी निर्वहन: मंत्री श्री देवांगनकार्पोरेट: वेदांता स्किल स्कूल से 13,000 से अधिक युवाओं को मिला आत्मनिर्भरता का नया आधारबालको ने मानसिक स्वास्थ्य एवं तनाव प्रबंधन पर किया जागरूकता कार्यक्रम का आयोजनदेश का सबसे बड़ा भंडार: सोनभद्र में एल्युमिनियम सिलिकेट, यूपी-झारखंड सीमा पर हैं छह ब्लॉक; 26% तक ग्रेड आंकारायगढ़ | फसल बुआई से पहले किसानों को बड़ा झटका, प्रति एकड़ 10 हजार रुपये तक बढ़ा खेती का खर्च – खेमराज नायकमोदी सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर भाजपा रोडोपाली मंडल की बैठक संपन्न, विश्व पर्यावरण दिवस पर हुआ पौधरोपणरायगढ़: नवतपा में मानव सेवा का अनूठा उदाहरण, बिप्र परिवार के 9 दिवसीय प्याऊ का हुआ समापनजन्मदिन विशेष: संकल्प शक्ति से वक्त का साँचा बदल देने वाला असाधारण व्यक्तित्व का धनी है ओपी चौधरीबालको ने विभिन्न वार्डों में सुनिश्चित की पेयजल आपूर्तिसेकेंडरी स्टील सेक्टर के लिए उभरता बड़ा अवसर : Induction Furnace रूट से प्राइमरी क्वालिटी स्टील बनाने की दिशा में नई पहलकांग्रेस ने 13वीं पुण्यतिथि पर झीरम घाटी के शहीद नेताओं को अर्पित की भावभीनी श्रद्धांजलि

सभी मेन्यू देखें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

बालको के माध्यम से क्षेत्र का सर्वांगीण विकास हो रहा है: लखन लाल देवांगन
1 week ago
बालको अपने सामुदायिक उत्तरदायित्व का कर रहा है बखूबी निर्वहन: मंत्री श्री देवांगन
4 weeks ago
कार्पोरेट: वेदांता स्किल स्कूल से 13,000 से अधिक युवाओं को मिला आत्मनिर्भरता का नया आधार
1 month ago
बालको ने मानसिक स्वास्थ्य एवं तनाव प्रबंधन पर किया जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन
1 month ago
देश का सबसे बड़ा भंडार: सोनभद्र में एल्युमिनियम सिलिकेट, यूपी-झारखंड सीमा पर हैं छह ब्लॉक; 26% तक ग्रेड आंका
1 month ago

रसोई गैस सिलेंडर की कालाबाजारी एवं घरेलू उपभोक्ताओं की परेशानी पर तत्काल रोक लगाई जाए: भाकपा, कोरबा

गैस गोदाम से सीधे सिलेंडर वितरण तत्काल बंद किया जाए तथा सभी घरेलू उपभोक्ताओं को उनकी बुकिंग के अनुसार घर पर ही नियमित, समयबद्ध एवं पारदर्शी डिलीवरी अनिवार्य रूप से सुनिश्चित की जाए।

कोरबा, (प्रखर मीडिया)। भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (भाकपा) ने छत्तीसगढ़ में रसोई गैस (एलपीजी) सिलेंडर की बढ़ती कालाबाजारी, जमाखोरी एवं घरेलू उपभोक्ताओं को हो रही गंभीर परेशानी पर गहरी चिंता व्यक्त की है। पार्टी ने राज्य सरकार से तत्काल प्रभावी कदम उठाने की मांग की है ताकि आम जनता की रसोई ठप न हो।

कोरबा के जिला सचिव पवन कुमार वर्मा ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा कि वैश्विक गंभीर परिस्थितियों के बावजूद केंद्र एवं राज्य सरकार की यह जिम्मेदारी है कि घरेलू उपभोक्ताओं को प्राथमिकता देकर सिलेंडर की निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित की जाए। दुर्भाग्यपूर्ण रूप से, कुछ गैस एजेंसियां ऑनलाइन बुकिंग एवं घर-घर डिलीवरी को लगभग बंद कर चुकी हैं और उपभोक्ताओं को गोदाम पर जाकर मनमाने दामों पर सिलेंडर खरीदने के लिए मजबूर कर रही हैं। इससे कालाबाजारी चरम पर पहुंच गई है।

कॉमरेड वर्मा ने आगे कहा कि, “यह संकट केवल आपूर्ति की कमी का नहीं, बल्कि प्रशासनिक लापरवाही, अदूरदर्शिता एवं कुछ स्तरों पर संभावित मिलीभगत का भी है। हजारों गरीब-मध्यम वर्गीय परिवारों की रसोई संकट में है, जबकि होटल-रेस्तरां बंद हो रहे हैं। सरकार की ओर से प्रभावी मॉनिटरिंग एवं सख्त कार्रवाई का अभाव स्पष्ट रूप से दिख रहा है।” आम उपभोक्ताओं से यह जानकारी भी मिल रही है कि इसे लेकर ऑनलाइन बुकिंग नहीं हो रही है। लोगों की सुविधा के मद्देनजर ऑनलाइन बुकिंग तत्काल सुलभ कराई जाए।

• गोदाम से सीधे सिलेंडर वितरण तत्काल बंद किया जाए तथा सभी घरेलू उपभोक्ताओं को उनकी बुकिंग के अनुसार घर पर ही नियमित, समयबद्ध एवं पारदर्शी डिलीवरी अनिवार्य रूप से सुनिश्चित की जाए।
• कालाबाजारी, जमाखोरी एवं अधिक मूल्य वसूली करने वाले एजेंसी मालिकों, डीलरों एवं संदिग्ध अधिकारियों के खिलाफ त्वरित एवं कठोर कानूनी कार्रवाई की जाए, जिसमें ESMA के तहत दंडात्मक प्रावधान भी शामिल हों।
• जिला स्तर पर संयुक्त निगरानी टीम (प्रशासन, पुलिस, गैस कंपनी प्रतिनिधि एवं जनप्रतिनिधि) गठित की जाए, जो रोजाना शिकायतों का निपटारा करे।
• उपभोक्ताओं की शिकायतों के लिए प्रभावी हेल्पलाइन एवं ऑनलाइन पोर्टल को सक्रिय एवं सुलभ बनाया जाए। यदि समस्या का समाधान नहीं हुआ तो भारतीय कम्यूनिस्ट पार्टी द्वारा शांतिपूर्ण तरीके से विरोध प्रदर्शन एवं जन-आंदोलन चलाया जाएगा।

Hariram Chaurasia

हरीराम चौरसिया, जिन्हें हिंदी पत्रकारिता के क्षेत्र में 34 से अधिक वर्षों का समृद्ध अनुभव है। वे देश के प्रतिष्ठित अखबार 'दैनिक जागरण' सहित अन्य कई प्रतिष्ठित मीडिया हाउस के साथ कार्य कर चुके हैं और निष्पक्ष एवं तथ्यपरक रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top