BREAKING NEWS
बालको के माध्यम से क्षेत्र का सर्वांगीण विकास हो रहा है: लखन लाल देवांगनबालको अपने सामुदायिक उत्तरदायित्व का कर रहा है बखूबी निर्वहन: मंत्री श्री देवांगनकार्पोरेट: वेदांता स्किल स्कूल से 13,000 से अधिक युवाओं को मिला आत्मनिर्भरता का नया आधारबालको ने मानसिक स्वास्थ्य एवं तनाव प्रबंधन पर किया जागरूकता कार्यक्रम का आयोजनदेश का सबसे बड़ा भंडार: सोनभद्र में एल्युमिनियम सिलिकेट, यूपी-झारखंड सीमा पर हैं छह ब्लॉक; 26% तक ग्रेड आंकारायगढ़ | फसल बुआई से पहले किसानों को बड़ा झटका, प्रति एकड़ 10 हजार रुपये तक बढ़ा खेती का खर्च - खेमराज नायकमोदी सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर भाजपा रोडोपाली मंडल की बैठक संपन्न, विश्व पर्यावरण दिवस पर हुआ पौधरोपणरायगढ़: नवतपा में मानव सेवा का अनूठा उदाहरण, बिप्र परिवार के 9 दिवसीय प्याऊ का हुआ समापनजन्मदिन विशेष: संकल्प शक्ति से वक्त का साँचा बदल देने वाला असाधारण व्यक्तित्व का धनी है ओपी चौधरीबालको ने विभिन्न वार्डों में सुनिश्चित की पेयजल आपूर्तिसेकेंडरी स्टील सेक्टर के लिए उभरता बड़ा अवसर : Induction Furnace रूट से प्राइमरी क्वालिटी स्टील बनाने की दिशा में नई पहलकांग्रेस ने 13वीं पुण्यतिथि पर झीरम घाटी के शहीद नेताओं को अर्पित की भावभीनी श्रद्धांजलिईद-उल-अजहा (बकरीद) के पावन अवसर पर मुस्लिम समाज एवं प्रदेशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं: जयसिंह अग्रवाललखन लाल ने किया बालको कूलिंग टॉवर से रिस्दा पुल तक के नाली निर्माण का शिलान्यासरायगढ़ के जोगीडीपा में नगर पालिक निगम के नोटिस के बाद कांग्रेस पूरी तरह एक्टिव, 8 सदस्यीय जांच समिति गठित
BREAKING
बालको के माध्यम से क्षेत्र का सर्वांगीण विकास हो रहा है: लखन लाल देवांगनबालको अपने सामुदायिक उत्तरदायित्व का कर रहा है बखूबी निर्वहन: मंत्री श्री देवांगनकार्पोरेट: वेदांता स्किल स्कूल से 13,000 से अधिक युवाओं को मिला आत्मनिर्भरता का नया आधारबालको ने मानसिक स्वास्थ्य एवं तनाव प्रबंधन पर किया जागरूकता कार्यक्रम का आयोजनदेश का सबसे बड़ा भंडार: सोनभद्र में एल्युमिनियम सिलिकेट, यूपी-झारखंड सीमा पर हैं छह ब्लॉक; 26% तक ग्रेड आंकारायगढ़ | फसल बुआई से पहले किसानों को बड़ा झटका, प्रति एकड़ 10 हजार रुपये तक बढ़ा खेती का खर्च – खेमराज नायकमोदी सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर भाजपा रोडोपाली मंडल की बैठक संपन्न, विश्व पर्यावरण दिवस पर हुआ पौधरोपणरायगढ़: नवतपा में मानव सेवा का अनूठा उदाहरण, बिप्र परिवार के 9 दिवसीय प्याऊ का हुआ समापनजन्मदिन विशेष: संकल्प शक्ति से वक्त का साँचा बदल देने वाला असाधारण व्यक्तित्व का धनी है ओपी चौधरीबालको ने विभिन्न वार्डों में सुनिश्चित की पेयजल आपूर्तिसेकेंडरी स्टील सेक्टर के लिए उभरता बड़ा अवसर : Induction Furnace रूट से प्राइमरी क्वालिटी स्टील बनाने की दिशा में नई पहलकांग्रेस ने 13वीं पुण्यतिथि पर झीरम घाटी के शहीद नेताओं को अर्पित की भावभीनी श्रद्धांजलि

सभी मेन्यू देखें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

बालको के माध्यम से क्षेत्र का सर्वांगीण विकास हो रहा है: लखन लाल देवांगन
1 week ago
बालको अपने सामुदायिक उत्तरदायित्व का कर रहा है बखूबी निर्वहन: मंत्री श्री देवांगन
4 weeks ago
कार्पोरेट: वेदांता स्किल स्कूल से 13,000 से अधिक युवाओं को मिला आत्मनिर्भरता का नया आधार
1 month ago
बालको ने मानसिक स्वास्थ्य एवं तनाव प्रबंधन पर किया जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन
1 month ago
देश का सबसे बड़ा भंडार: सोनभद्र में एल्युमिनियम सिलिकेट, यूपी-झारखंड सीमा पर हैं छह ब्लॉक; 26% तक ग्रेड आंका
1 month ago

जन्मदिन विशेष: संकल्प शक्ति से वक्त का साँचा बदल देने वाला असाधारण व्यक्तित्व का धनी है ओपी चौधरी

ओपी चौधरी का सार्वजनिक जीवन वर्ष 2005 बैच के आईएएस अधिकारी के रूप में शुरू हुआ। प्रशासनिक जीवन में उन्होंने जनजातीय समाज के साथ ही निचले तबके के सामान्य लोगों के जीवन में क्रांतिकारी बदलाव लाने के लिये अपनी कल्पनाशीलता व विलक्षण सोच से ऐसी अभूतपूर्व योजनायें लागू की जिसकी गूंज राष्ट्रीय स्तर पर सुनी गयी और अपनी अनूठी योजनाओं के लिये प्रधानमंत्री के हाथों से पुरुष्कृत होकर उन्होंने प्रदेश व रायगढ़ जिले का मान बढ़ाया।

आज ओपी चौधरी के जन्मदिन का खयाल आते ही अनायास किसी कवि की ये पंक्तियां अनायास ही होठों पर आ गयीं …

रायगढ़। आम जीवन में सामान्यतः अधिकांश लोग वक्त के साँचों में ढल जाते हैं क्योंकि जीवन विपरीत परिस्थितियों से लड़ने का माद्दा साधारण लोगों को नहीं देती है। वे कुछ असाधारण शख्सियतें होती हैं, जिनमें वक्त के साँचे बदल देने की अद्भुत क्षमता, योग्यता व संकल्प शक्ति होती है। संभवतः कुछ अति विशिष्ट कार्यों के संपादन हेतु ही नक्षत्रों का सर्वोत्कृष्ट योग बनाकर दिन विशेष में ऐसी प्रतिभाओं को जन्म देता होगा। ओपी चौधरी का मूल्यांकन उनके कृतित्व के आईने में किया जाये तो हम इसी निष्कर्ष पर पहुंचेंगे कि वे इन्हीं असाधारण लोगों में शामिल हैं।

आरंभिक जीवन में हिम्मत तोड़ देने वाली विषम परिस्थितियों से लड़कर उन्होंने न केवल अपनी शिक्षा पूर्ण की वरन् देश के सबसे प्रतिष्ठित प्रशासनिक पद को हासिल करने का असंभव लगने वाला सपना भी पाल लिया। इस सपने को पूरा करने के संकल्प को लेकर वे दिल्ली पहुंचे। लक्ष्य हासिल करने के दृढ़ संकल्प व ताबड़तोड़ मेहनत के बलबूते वे मात्र 24 वर्ष की अल्पायु में आईएएस की परीक्षा पास करने वाले छत्तीसगढ़ के सबसे युवा प्रतिभा बनकर वापस लौटे। उनका सार्वजनिक जीवन वर्ष 2005 बैच के आईएएस अधिकारी के रूप में शुरू हुआ। प्रशासनिक जीवन में उन्होंने जनजातीय समाज के साथ ही निचले तबके के सामान्य लोगों के जीवन में क्रांतिकारी बदलाव लाने के लिये अपनी कल्पनाशीलता व विलक्षण सोच से ऐसी अभूतपूर्व योजनायें लागू की जिसकी गूंज राष्ट्रीय स्तर पर सुनी गयी और अपनी अनूठी योजनाओं के लिये प्रधानमंत्री के हाथों से पुरुष्कृत होकर उन्होंने प्रदेश व रायगढ़ जिले का मान बढ़ाया।

प्रशासनिक जीवन के सफलतम 13 वर्ष ही पूर्ण हुये थे कि ओपी चौधरी ने इस आकर्षक नौकरी से त्यागपत्र देकर राजनीति के कंकरीले धरातल पर पैर रखने का अप्रत्याशित व जोखिम भरा निर्णय लिया। न्यूनतम तैयारियों के साथ लड़े गये पहले चुनाव में पराजित होने के बावजूद उनका हौसला बरकरार रहा और पूरे पाँच वर्षों तक रायगढ़ से लेकर दंतेवाड़ा तक अनथक यात्रा करते हुये उन्होंने विपक्षी संघर्ष को ज़िंदा रखा। उनके इसी संघर्ष के कारण वर्ष 2023 के चुनाव में रायगढ़ की जनता ने उन्हें भारी मतों के अंतर से चुनकर विधानसभा भेजा और प्रदेश में भाजपा की सरकार बनाने का मार्ग भी प्रशस्त किया। गृहमंत्री अमित शाह ने बड़ा आदमी बनाने के अपने वादे को पूरा करते हुये ओपी चौधरी को वित्तमंत्री के साथ ही वाणिज्यिक कर, आवास एवं पर्यावरण, योजना, आर्थिक एवं सांख्यिकी विभाग का महत्वपूर्ण दायित्व सौंपा। एक बड़े आदमी की शैली में नहीं वरन एक जमीन से जुड़े प्रतिनिधि की तरह वे रायगढ़ विधानसभा के कायाकल्प हेतु एक के बाद एक महत्वाकांक्षी योजनाओं को मूर्तरूप देने में दिन-रात एक कर रहे हैं। उनकी अगुवाई में रायगढ़ विकास की नई ऊंचाइयों को छू रहा है। वर्ष 2005 से 2026 के बीच मात्र दो दशक का उनका यह सफरनामा एक रोमांचित कर देने वाली अकल्पनीय गाथा से कम नहीं है। इन्हीं क्रिया-कलापों के बरक्स उनकी जीवनयात्रा के संदर्भ में हम यह कह सकते हैं कि ऊपर वाले ने उन्हें विशिष्ट कार्यों के संपादन हेतु ही गढ़ा है।

आज 2 जून को ओपी चौधरी का जन्मदिन है। हमारी ओर से इस जन्मदिवस पर उन्हें हृदय से अशेष शुभकामनाएं……।

Hariram Chaurasia

हरीराम चौरसिया, जिन्हें हिंदी पत्रकारिता के क्षेत्र में 34 से अधिक वर्षों का समृद्ध अनुभव है। वे देश के प्रतिष्ठित अखबार 'दैनिक जागरण' सहित अन्य कई प्रतिष्ठित मीडिया हाउस के साथ कार्य कर चुके हैं और निष्पक्ष एवं तथ्यपरक रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top