BREAKING NEWS
रायगढ़ | फसल बुआई से पहले किसानों को बड़ा झटका, प्रति एकड़ 10 हजार रुपये तक बढ़ा खेती का खर्च - खेमराज नायकमोदी सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर भाजपा रोडोपाली मंडल की बैठक संपन्न, विश्व पर्यावरण दिवस पर हुआ पौधरोपणरायगढ़: नवतपा में मानव सेवा का अनूठा उदाहरण, बिप्र परिवार के 9 दिवसीय प्याऊ का हुआ समापनजन्मदिन विशेष: संकल्प शक्ति से वक्त का साँचा बदल देने वाला असाधारण व्यक्तित्व का धनी है ओपी चौधरीबालको ने विभिन्न वार्डों में सुनिश्चित की पेयजल आपूर्तिसेकेंडरी स्टील सेक्टर के लिए उभरता बड़ा अवसर : Induction Furnace रूट से प्राइमरी क्वालिटी स्टील बनाने की दिशा में नई पहलकांग्रेस ने 13वीं पुण्यतिथि पर झीरम घाटी के शहीद नेताओं को अर्पित की भावभीनी श्रद्धांजलिईद-उल-अजहा (बकरीद) के पावन अवसर पर मुस्लिम समाज एवं प्रदेशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं: जयसिंह अग्रवाललखन लाल ने किया बालको कूलिंग टॉवर से रिस्दा पुल तक के नाली निर्माण का शिलान्यासरायगढ़ के जोगीडीपा में नगर पालिक निगम के नोटिस के बाद कांग्रेस पूरी तरह एक्टिव, 8 सदस्यीय जांच समिति गठितपूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी के पुण्यतिथि दिवस को जिला कांग्रेस कमेटी कोरबा ने आतंकवाद विरोध दिवस के रूप में मनायामहंगाई से त्रस्त जनता की आवाज बनी कांग्रेस, बालकोनगर में धरना-प्रदर्शनबढ़ती महंगाई, पेट्रोल, डीजल, गैस, उर्वरक, युरिया खाद की किल्‍लत और सोना खरीदी को लेकर दिए गए केंद्र सरकार के बयान के विरोध में कांग्रेस का आंदोलन हुआ तेज
BREAKING
रायगढ़ | फसल बुआई से पहले किसानों को बड़ा झटका, प्रति एकड़ 10 हजार रुपये तक बढ़ा खेती का खर्च – खेमराज नायकमोदी सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर भाजपा रोडोपाली मंडल की बैठक संपन्न, विश्व पर्यावरण दिवस पर हुआ पौधरोपणरायगढ़: नवतपा में मानव सेवा का अनूठा उदाहरण, बिप्र परिवार के 9 दिवसीय प्याऊ का हुआ समापनजन्मदिन विशेष: संकल्प शक्ति से वक्त का साँचा बदल देने वाला असाधारण व्यक्तित्व का धनी है ओपी चौधरीबालको ने विभिन्न वार्डों में सुनिश्चित की पेयजल आपूर्तिसेकेंडरी स्टील सेक्टर के लिए उभरता बड़ा अवसर : Induction Furnace रूट से प्राइमरी क्वालिटी स्टील बनाने की दिशा में नई पहलकांग्रेस ने 13वीं पुण्यतिथि पर झीरम घाटी के शहीद नेताओं को अर्पित की भावभीनी श्रद्धांजलिईद-उल-अजहा (बकरीद) के पावन अवसर पर मुस्लिम समाज एवं प्रदेशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं: जयसिंह अग्रवाललखन लाल ने किया बालको कूलिंग टॉवर से रिस्दा पुल तक के नाली निर्माण का शिलान्यासरायगढ़ के जोगीडीपा में नगर पालिक निगम के नोटिस के बाद कांग्रेस पूरी तरह एक्टिव, 8 सदस्यीय जांच समिति गठितपूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी के पुण्यतिथि दिवस को जिला कांग्रेस कमेटी कोरबा ने आतंकवाद विरोध दिवस के रूप में मनाया

सभी मेन्यू देखें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

रायगढ़ | फसल बुआई से पहले किसानों को बड़ा झटका, प्रति एकड़ 10 हजार रुपये तक बढ़ा खेती का खर्च – खेमराज नायक
2 weeks ago
मोदी सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर भाजपा रोडोपाली मंडल की बैठक संपन्न, विश्व पर्यावरण दिवस पर हुआ पौधरोपण
2 weeks ago
रायगढ़: नवतपा में मानव सेवा का अनूठा उदाहरण, बिप्र परिवार के 9 दिवसीय प्याऊ का हुआ समापन
2 weeks ago
जन्मदिन विशेष: संकल्प शक्ति से वक्त का साँचा बदल देने वाला असाधारण व्यक्तित्व का धनी है ओपी चौधरी
3 weeks ago
बालको ने विभिन्न वार्डों में सुनिश्चित की पेयजल आपूर्ति
3 weeks ago

पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी के पुण्यतिथि दिवस को जिला कांग्रेस कमेटी कोरबा ने आतंकवाद विरोध दिवस के रूप में मनाया

पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने देश के पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी को याद करते हुए कहा कि राजीव जी पंचायती राज के प्रबल पक्षधर थे। वे पंचायती राज के माध्यम से प्रजातंत्र की नींव मजबूत करना चाहते थे। वे चाहते थे की गांव की पंचायत को निर्णय लेने का अधिकार हो।

आयोजित कार्यक्रम में कांग्रेस जनों ने आतंकवाद और हिंसा का डटकर विरोध करने, सभी वर्गों के बीच, सामाजिक सद्भाव तथा सूझबूझ कायम रखने और मानव जीवन मूल्यों को खतरा पहुंचाने वाली और विघटनकारी शक्तियों से लड़ने की ली शपथ

कोरबा । “देश के पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्व. राजीव गांधी के नेतृत्व में राष्ट्र ने प्रत्येक क्षेत्र में नई उपलब्धियां पाई है, वह क्षेत्र चाहे आर्थिक हो, सामाजिक, राजनैतिक या टेक्नोलॉजी का, इन सभी क्षेत्रों में देश ने नई उपलब्धियां पाई है।” उक्त कथन पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने देश के पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी के 35वीं पुण्यतिथि के अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी कोरबा द्वारा आयोजित कार्यक्रम में व्यक्त किया।

श्री अग्रवाल ने राजीव गांधी को याद करते हुए आगे कहा कि राजीव जी पंचायती राज के प्रबल पक्षधर थे। वे पंचायती राज के माध्यम से प्रजातंत्र की नींव मजबूत करना चाहते थे। वे चाहते थे की गांव की पंचायत को निर्णय लेने का अधिकार हो। पूर्व सभापति श्यामसुंदर सोनी ने कहा कि राजीव जी के व्यक्तित्व की सबसे बड़ी खूबी यह थी कि उनके अंदर हर काम करने के लिए दूरदर्शिता एव आत्मविश्वास के साथ उत्कृष्ठता का जुनून भरा हुआ था। 21वीं सदी के भारत को विकसित राष्ट्रों की पंक्ति में देखने का सपना उन्होने ही देखा था। उन्होने ही देश में कम्प्यूटर एवं दूरसंचार के अत्याधुनिक साधन उपलब्ध कराए। आज उनकी पुण्यतिथि पर हम सबको राजीव जी के सपनों को पूरा करने के लिए संकल्प लेने की आवश्यकता है।

जिला कांग्रेस अध्यक्ष मुकेश राठौर ने कहा कि राजीव गांधी ने हर क्षेत्र में महिलाओं की भागीदारी एवं महिला सशक्तिकरण पर भी विशेष ध्यान देने की बात कही थी। श्री राठौर ने राजीव जी के जीवनी पर प्रकाश डालते हुए कहा कि राजीव जी ने महिलाओं को प्रत्येक क्षेत्र में भागीदारी के लिए आरक्षण सुनिश्चित किया।उन्होने आगे कहा कि राजीव गांधी के सभी प्रयास पूर्ण रूप से राष्ट्र निर्माण और अन्तर्राष्ट्रीय सौजन्य में भारत के लिए एक विशिष्ट स्थान दिलाने हेतु केंद्रित होते थे।

प्रदेश कांग्रेस सचिव बी एन सिंह ने कहा कि राजीव गांधी ने ग्राम विकास और समाज के सभी वर्गो के उत्थान के लिए विभिन्न योजनाओं को लागू किया। संचार माध्यम के विस्तार से आम सर्वहारा वर्ग को लाभ मिल रहा है। आज हर हाथ में मोबाइल है। राजीव जी ने 21वीं सदी में ले जाने की बात कही थी उनके द्वारा दिखाया गया सपना साकार हो रहा है। नेता प्रतिपक्ष कृपाराम साहू ने अपने उद्बोधन में कहा कि राजीव जी ने मत देने का अधिकार 21 वर्ष से घटाकर 18 वर्ष तय किया। उन्होंने बताया कि कांग्रेस ने रोजगार के साथ भोजन की गारंटी प्रदान की है। उन्होंने उसमें पारदर्शिता लाने के लिए सूचना का अधिकार जैसी ताकत भी दी है। भारत निर्माण के तहत चल रही योजनाएं जीवन को सुखद व सुदृढ़ बनाने का काम कर रही है।

कांग्रेस ओबीसी प्रकोष्‍ठ के जिलाध्‍यक्ष गजानंद प्रसाद साहू, कांग्रेस अजा प्रकोष्‍ठ के जिला अध्‍यक्ष नारायण कुर्रे, इंटक नेता विकास सिंह, वरिष्‍ठ कांग्रेस नेत्री रेखा त्रिपाठी, एनएसयुआई अध्‍यक्ष मनमोहन राठौर, पूर्व ब्‍लॉक अध्‍यक्ष संतोष राठौर, जिला महामंत्री एवं पार्षद रवि सिंह चंदेल, अशोक अशोक लोध, गिरधारी बरेठ, जिला कांग्रेस सचिव, सुरेश पटेल, अमन पटेल, मनोज पटेल, राजेश यादव, हरविंदर सिंह, संजू पैकरा, माधुरी ध्रुव, शांता मंडावे, कुसुम भगत, धनंजय चंद्रा, संतोष यादव, संजीदा बेगम, आंगन बाई, संगीता श्रीवास आदि ने भी राजीव जी के जीवनी पर प्रकाश डाला।

कार्यक्रम के प्रारंभ में राजीव जी के तैल चित्र पर माल्यार्पण किया गया और राजीव जी अमर रहे के नारे लगाए गये। राजीव जी के पुण्यतिथी दिवस को आतंकवाद विरोध दिवस के रूप में मनाने के साथ आतंकवाद के विरोध में सभी लोगों ने देश की अहिंसा एवं सहनशीलता की परम्परा में दृढ़ विश्वास रखते हुए आतंकवाद और हिंसा का डटकर विरोध करने की बात कही।

Hariram Chaurasia

हरीराम चौरसिया, जिन्हें हिंदी पत्रकारिता के क्षेत्र में 34 से अधिक वर्षों का समृद्ध अनुभव है। वे देश के प्रतिष्ठित अखबार 'दैनिक जागरण' सहित अन्य कई प्रतिष्ठित मीडिया हाउस के साथ कार्य कर चुके हैं और निष्पक्ष एवं तथ्यपरक रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top